Khamenei की मौत, Iran समेत Middle East में हड़कंप!

Updated: March 1, 2026 10:38 PM

इजरायल और अमेरिका के जॉइंट ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी रविवार की सुबह ये कर दी पुष्टि कि अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई मारे गए। बताया जा रहा है कि खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खामेनेई के चार रिश्तेदार, जिनमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं, वे भी अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शनिवार तड़के खामेनेई अपने आवास में बने कार्यालय में मौजूद थे। उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि हमला होने वाला है। इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनकी लोकेशन की सटीक जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद इजरायल और अमेरिका ने मिलकर खामेनेई के कार्यालय पर मिसाइल से हमला कर दिया।


#KhameneiDead #IranCrisis #MiddleEastTension #IsraelUSStrike #IranShock #RevolutionaryGuards #GlobalPolitics