स्लोवाकिया ने यूएनएससी में भारत की दावेदारी के लिए जताया समर्थन

IANS | July 14, 2026 2:37 PM

न्यूयॉर्क, 14 जुलाई (आईएएनएस)। स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्यता की भारत की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया।

स्वच्छ ईंधन की दौड़ में भारत अकेला नहीं, दुनिया के कई देश अपना चुके हैं ई20; कुछ ई100 की ओर बढ़ा रहे कदम

IANS | July 14, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (ई20 यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देश भर में लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं और सरकार के इस फैसले का विरोध किए हैं। लेकिन वैश्विक तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। दरअसल, भारत इस दिशा में अकेला नहीं है। दुनिया के कई बड़े और विकसित देश पहले से ही पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को अपनाकर स्वच्छ ईंधन, ऊर्जा सुरक्षा और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ देश तो ई30, ई85 और यहां तक कि ई100 जैसे उच्च स्तर के एथेनॉल मिश्रण पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत का ई20 अभियान वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का ही एक हिस्सा माना जा रहा है।

भारत में बीएफएसआई डील्स की वैल्यू में 2026 की दूसरी तिमाही में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

IANS | July 14, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर (बीएफएसआई) में वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कुल 65 डील्स हुई हैं और इन डील्स की वैल्यू तिमाही आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 3.2 अरब डॉलर हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप: हरियाणा ने तीनों टीम खिताब जीते

IANS | July 14, 2026 2:21 PM

रोहतक, 14 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा ने अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीत लिए हैं। हरियाणा की टीम ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की रेसलिंग में पहला स्थान हासिल किया। मेजबान टीम ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी में 200 पॉइंट के साथ खिताब जीता, इसके बाद ग्रीको-रोमन में 195 पॉइंट हासिल किए और तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के आखिर में महिलाओं की रेसलिंग स्टैंडिंग में 183 पॉइंट के साथ क्लीन स्वीप किया।

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

IANS | July 14, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है। मंगलवार को भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हिरोशिमा में जापान की समुद्री आत्मरक्षा सेना के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। यहां जापान में उन्होंने सातवें ‘मोगामी’ श्रेणी के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत ‘नियोदो’ का निरीक्षण किया और कुरे जिले के कमांडेंट वाइस एडमिरल मात्सुमोतो तमोत्सु से मुलाकात की।

फीफा विश्व कप: डेक्लान राइस सेमीफाइनल में खेलेंगे या नहीं, इंग्लैंड आखिरी समय में फैसला लेगी

IANS | July 14, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर और उप-कप्तान डेक्लान राइस बीमारी से उबर चुके हैं, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल उनकी फिटनेस पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और अंतिम निर्णय लेने से पहले आखिरी ट्रेनिंग सत्र का इंतजार करेंगे।

'फ्रेम' का हिस्सा बनकर भावुक हुईं मुग्धा गोडसे, बोलीं- 'छोटी भूमिका के बावजूद सभी ने घर जैसा अपनापन दिया'

IANS | July 14, 2026 1:47 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई है। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वह क्षेत्रीय सिनेमा से भी जुड़ती रही हैं, और अब वह अपनी मराठी फिल्म 'फ्रेम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनने के अनुभव को उन्होंने बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार भले ही छोटा है, लेकिन पूरी टीम ने उन्हें इतना अपनापन दिया कि उन्हें बिल्कुल घर जैसा महसूस हुआ।

बिजली चोरी पर सख्ती से अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को मिली बड़ी सफलता, एटीएंडसी लॉस में आई कमी

IANS | July 14, 2026 1:45 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान के दम पर वित्त वर्ष 2025-26 में अपने एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल (एटीएंडसी) लॉस को घटाकर 4.46 प्रतिशत कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 4.7 प्रतिशत था। कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस उपलब्धि के साथ वह देश के सबसे कम एटीएंडसी लॉस वाले बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में शामिल हो गई है।

फीफा विश्व कप: इंग्लैंड और अर्जेंटीना मैच का परिणाम मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा, पूर्व स्ट्राइकर फाउलर का बयान

IANS | July 14, 2026 1:42 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्ट्राइकर रॉबी फाउलर ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बताया है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी और दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

किरेन रिजिजू कतर के लिए हुए रवाना, पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत की तरफ से व्यक्त करेंगे शोक

IANS | July 14, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कतर की सर्वोच्च सरकारी संस्था 'अमीरी दीवान' ने रविवार को घोषणा की कि आधुनिक कतर के निर्माता और देश के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू दोहा रवाना हुए हैं।