भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | July 14, 2026 4:11 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का चालू वित्त वर्ष (13 जुलाई तक) के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.74 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह कॉरपोरेट और गैर-कॉरपोरेट कर और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) संग्रह में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 561 अंक फिसला, निफ्टी 0.6 प्रतिशत लुढ़का

IANS | July 14, 2026 4:08 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

'लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना बड़ी बात', भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिलिंद देवड़ा ने दी बधाई

IANS | July 14, 2026 4:01 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट में बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय टीम को इस यादगार जीत पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा और प्रवक्ता सुसीबेन शाह ने बधाई दी है।

'राख' में अली फजल के किरदार की बेचैनी ने खींचा ध्यान, बोले-'अपराधियों को पकड़ने के लिए हर हद तक जाने को था तैयार'

IANS | July 14, 2026 3:57 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग सीरीज 'राख' में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो दो बच्चों की हत्या के मामले की जांच करता है। अली के काम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब अली ने खुद बताया कि इस किरदार को निभाते समय उन्होंने किस तरह उस मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश की।

'मन्नत' रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, याचिका खारिज

IANS | July 14, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिल जोड़ने के लिए मिली कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

भारत के एआई इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए गूगल ने लॉन्च किए कई नए एआई टूल्स और पार्टनरशिप

IANS | July 14, 2026 3:36 PM

बेंगलुरु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल ने भारत के डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, एंटरप्राइजेज और शैक्षणिक संस्थानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कई नई पहलों की घोषणा की है। इन कदमों का उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते एआई इकोसिस्टम को मजबूत करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

केंद्र ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव गर्ग और सीबीडीटी के प्रमुख अग्रवाल का बढ़ाया कार्यकाल

IANS | July 14, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निवेदश के तौर पर पदोन्नति दी है।

पहला वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IANS | July 14, 2026 3:19 PM

एजबेस्टन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

भारत में डेटा सेंटर की बढ़ती मांग से रोजगार में आएगा बड़ा उछाल, 2030 तक 1 लाख इंजीनियरों की होगी जरूरत: रिपोर्ट

IANS | July 14, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का तेजी से बढ़ता डेटा सेंटर उद्योग आने वाले वर्षों में देश के सबसे बड़े रोजगार सृजक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। एक नई रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में करीब 1 लाख कुशल पेशेवरों (स्किल्ड प्रोफेशनल्स) की आवश्यकता होगी।

भगवान कृष्ण सिर्फ लालो के पास क्यों आए?, 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' के मेकर्स ने किया खुलासा

IANS | July 14, 2026 2:42 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता श्रुहद गोस्वामी, निर्देशक अंकित साखिया और निर्माता जय व्यास ने शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' में अपनी फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' की शानदार सफलता, फिल्म बनाने के अनुभव और उससे जुड़े आध्यात्मिक संदेश को लेकर खुलकर बातचीत की।