आसमान में एयरफोर्स की निगरानी होगी और मजबूत, डीआरडीओ ने किए दो बड़े समझौते

IANS | July 22, 2026 9:35 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखने और भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमता को नई ऊंचाई देने की पहल की गई है। इसके लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यू एंड सी एमके-2) कार्यक्रम को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए दो महत्वपूर्ण औद्योगिक साझेदारों के साथ अनुबंध किए हैं।

'छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण न हो', जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से पूछे सीधे सवाल

IANS | July 22, 2026 9:27 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन और सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। इसका राजनीतिक लाभ लेना उचित नहीं है। छात्रों की समस्या पर गहनता से चर्चा की जरूरत है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: दोनों देशों के बीच खेली गई 4 टी20 सीरीज, 3 मुकाबलों में हुआ 'उलटफेर'

IANS | July 22, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 4 टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिसमें तीन सीरीज भारत के पक्ष में रहीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।

सैमसंग ने एडवांस गैलेक्सी एआई के साथ लॉन्च की गैलेक्सी जेड फोल्ड8, फोल्ड8 अल्ट्रा और फ्लिप8

IANS | July 22, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुधवार को अपनी नई जेनरेशन की फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी जेड फोल्ड8, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी जेड फ्लिप8 को लॉन्च किया। कंपनी ने इन नए स्मार्टफोन्स में पहले से अधिक एडवांस गैलेक्सी एआई, पतला डिजाइन और नए फॉर्म फैक्टर दिए हैं, ताकि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए'

IANS | July 22, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि अगर सरकार यह भरोसा दिला देती है कि छात्रों पर अब किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या पुलिस के माध्यम से उन्हें परेशान किया जाएगा, तो वे आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

असफलता के डर से बचना होगा, परिणाम बेहतर होंगे: श्रेयस अय्यर

IANS | July 22, 2026 8:42 PM

हरारे, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार से हरारे में शुरू हो रही है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों से नाकामी से डर के बिना खेलने की अपील की।

होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों को निशाना बनाया तो तेहरान के पुल और बिजली संयंत्र पर होगा हमला : ट्रंप

IANS | July 22, 2026 8:38 PM

वाश‍िंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी जारी करते हुए कहा क‍ि अगर होर्मुज स्‍ट्रेट में किसी भी जहाज को निशाना बनाया गया, तो अमेरिका इसका जवाब ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर देगा।

एचएएल-सैफ्रान की बड़ी साझेदारी, भारत में बनेंगे लीप इंजन के अहम पुर्जे, 'मेक इन इंडिया' को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 22, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और फ्रांस की सैफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन्स ने सीएफएम लीप इंजन प्रोग्राम के लिए सुपरएलॉय टरबाइन रिंग फोर्जिंग के उत्पादन और आपूर्ति को लेकर एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत के 'मेक इन इंडिया' अभियान को नई मजबूती देने के साथ-साथ वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा।

ग्रीनलाइन ने डाबर इंडिया के साथ की साझेदारी, एलएनजी ट्रकों से बनेगी पर्यावरण-अनुकूल सप्लाई चेन

IANS | July 22, 2026 8:06 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एस्सार ग्रुप की कंपनी और देश की एकमात्र एलएनजी एवं इलेक्ट्रिक से चलने वाले हैवी कमर्शियल ट्रकों की ग्रीन लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बुधवार को भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल डाबर इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसका उद्देश्य एलएनजी से संचालित ट्रकों के जरिए डाबर इंडिया की सड़क परिवहन-आधारित सप्लाई चेन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।

अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म

IANS | July 22, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल ने अमेर‍िका के ईंधन भरवाने वाले सैन्‍य विमान की रिफ्यूलिंग पर असहमति जताई है। ईरान के साथ जारी संघर्ष के चलते बड़ी संख्‍या में अमेर‍िकी सैन्‍य एयरक्राफ्ट रिफ्यूलिंग के ल‍िए इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं, ज‍िस कारण वहां की यात्र‍ी व‍िमानों की फ्लाइट्स प्रभाव‍ित हो गई हैं।