ई20 पेट्रोल से पुराने वाहनों में माइलेज थोड़ा घट सकता है, लेकिन इंजन को नुकसान का कोई सबूत नहीं: सरकार

IANS | July 22, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के इस्तेमाल से ई10 पेट्रोल के लिए डिजाइन किए गए कुछ पुराने वाहनों में ईंधन दक्षता (माइलेज) में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने या वाहनों में खराबी आने का कोई सत्यापित (वेरिफाइड) प्रमाण नहीं मिला है।

एयर इंडिया में दिख रही मजबूत प्रगति, एजीएम से पहले बोली सिंगापुर एयरलाइंस

IANS | July 22, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एयर इंडिया में करीब 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) ने कहा है कि टाटा ग्रुप एयरलाइन के बदलाव में मजबूत प्रगति देखने को मिली है। यह साझेदारी उसकी लंबी अवधि की मल्टी-हब रणनीति का हिस्सा है।

युजवेंद्र चहल: शतरंज का साथ छोड़ थामा क्रिकेट का दामन, टी20 इंटरनेशनल में 'पंजा' खोलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IANS | July 22, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। युजवेंद्र चहल की गिनती भारत के सबसे काबिल स्पिन गेंदबाजों में होती है। अपनी चतुर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर चहल कभी शतरंज की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

'ऑपरेशन सफेद सागर' में अपने किरदार को दीया मिर्जा ने बताया खास, कहा- एयरफोर्स परिवारों की हिम्मत ने दी प्रेरणा

IANS | July 22, 2026 2:13 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही एक ऐसी कहानी के साथ आ रही हैं, जो भारतीय वायुसेना के साहस, जज्बे और परिवारों के अनकहे संघर्षों को सामने लाएगी। वह आने वाली वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में कमलप्रीत कौर धनोआ का किरदार निभाती नजर आएंगी। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीया ने अपने किरदार और उससे जुड़ी भावनाओं को लेकर खुलकर बात की।

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पिछले 2 साल में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म किए ब्लॉक: अश्विनी वैष्णव

IANS | July 22, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में अश्लील कंटेंट दिखाने और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म की भारत में सार्वजनिक पहुंच (पब्लिक एक्सेस) बंद कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में दी।

जयडेन लेनोक्स के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, कुंबले-वॉर्न और अफरीदी को छोड़ा पीछे

IANS | July 22, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पांचवें वनडे में मिली हार के बावजूद न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही। टीम की इस जीत में गेंद से अहम भूमिका जयडेन लेनोक्स ने निभाई। उन्होंने सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

भारत के नॉन-मेट्रो जॉब मार्केट में विशाखापत्तनम फिर बना नंबर-1: रिपोर्ट

IANS | July 22, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के नॉन-मेट्रो जॉब मार्केट में सबसे तेजी से उभरते भर्ती (हायरिंग) और प्रोफेशनल माइग्रेशन वाले शहरों में विशाखापत्तनम ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। बुधवार को जारी लिंक्डइन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

भारत से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे टी-20 टीम का ऐलान, तफादजवा त्सिगा को मिला पहली बार मौका

IANS | July 22, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा को शामिल किया गया है।

छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- 'इंसानियत जगाइए, बच्चों के साथ खड़े होइए'

IANS | July 22, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश में चल रहे छात्र प्रदर्शन के समर्थन में अभिनेत्री सीमा पाहवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, उनके परिवारों और देश के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहने वाले प्रभावशाली लोगों पर भी सवाल उठाए।

बर्नस्टीन ने पेटीएम के फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को बताया 'स्टार परफॉर्मर', आय 45 प्रतिशत बढ़ी

IANS | July 22, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा है कि फिनटेक कंपनी पेटीएम का फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेगमेंट रहा। इस कारोबार की आय सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 814 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इसका प्रमुख कारण क्रेडिट और अन्य वित्तीय उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग में लगातार सुधार रहा।