गुजरात ने एमएसपी खरीद में बनाया नया रिकॉर्ड, 14 लाख से ज्यादा किसानों को मिला लगभग 23,800 करोड़ का भुगतान

IANS | July 21, 2026 6:37 PM

गांधीनगर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की उपज खरीद को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने तकनीक आधारित पारदर्शी खरीद प्रणाली लागू की है, जिसके चलते किसानों को उनकी उपज का भुगतान सीधे बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से किसानों को समय पर भुगतान, पारदर्शिता और बिचौलियों से राहत मिली है।

संजू बाबा की दुल्हन बनने से पहले मान्यता दत्त फिल्मों में आजमा चुकी थीं किस्मत, 'गंगाजल' से मिली पहचान

IANS | July 21, 2026 6:34 PM

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मान्यता खुद भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था। हालांकि, उन्हें वह बड़ी सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से देश में मछली उत्पादन बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन हुआ: केंद्र

IANS | July 21, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) से देश में मछली उत्पादन बढ़कर 2024-25 में 197.75 लाख टन हो गया है, जो कि 2023-24 में 141.64 लाख टन था।

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन रात भर चलेगा : जयराम रमेश

IANS | July 21, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर एक दिन पहले सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद मौजूद रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो के इन स्टेडियम और एरिना खेले जाएंगे मुकाबले, जानिए इतिहास?

IANS | July 21, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में होगा। यह शहर दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में भी ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है। पिछली बार 14 वेन्यू पर 17 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था, लेकिन इस बार सिर्फ 4 वेन्यू पर 10 खेल आयोजित होंगे। आइए, इन वेन्यू के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

IANS | July 21, 2026 5:29 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। यह फैसला ऐसे वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया, जिन्हें पार्टी ने असंवेदनशील आचरण बताया है।

अदाणी टोटल गैस की आय जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा

IANS | July 21, 2026 5:21 PM

अहमदाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा है।

संसद के बाहर प्रदर्शन पर कंगना रनौत ने कहा-'भीड़ देखकर डर गए थे, दिल्ली पुलिस ने ढाल बनकर बचाया’

IANS | July 21, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद के बाहर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे और वहां मौजूद लोग डर गए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया।

चंडीगढ़ में ब्रिक्स टीसीआईएम बैठक शुरू, पारंपरिक चिकित्सा में शोध और क्षमता निर्माण पर रहेगा फोकस

IANS | July 21, 2026 5:08 PM

चंडीगढ़, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मंगलवार से चार दिवसीय ब्रिक्स 'टीसीआईएम' बैठक का आगाज हो गया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इन महत्वपूर्ण हेल्थ मीटिंग्स में 21 देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: विजेता स्पेन के सम्मान में खास 'डाक टिकट' जारी

IANS | July 21, 2026 5:04 PM

मैड्रिड, 21 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए स्पेन की सरकारी डाक और कूरियर सर्विस 'कोरेओस' ने अपनी टीम को सम्मान देते हुए एक खास यादगार डाक टिकट जारी किया।