भारत में विंड एनर्जी की इंस्टॉल्ड क्षमता 57,443 मेगावाट पहुंची, हुआ 106 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन: सरकार

IANS | July 22, 2026 6:43 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश में विंड एनर्जी (पवन ऊर्जा) का दायरा लगातार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि देश में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता बढ़कर 57,443 मेगावाट हो गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इन परियोजनाओं से 106 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ।

भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति बढ़कर 39,055 पेटाजूल पहुंची, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भी बड़ी छलांग: मंत्री

IANS | July 22, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की कुल प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति (टोटल प्राइमरी एनर्जी सप्लाई-टीपीईएस) वर्ष 2024-25 में बढ़कर 39,055 पेटाजूल हो गई है, जबकि 2023-24 में यह 37,936 पेटाजूल थी। यह जानकारी केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से लोकसभा में दी गई।

यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

IANS | July 22, 2026 6:01 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी शानदार कॉमेडी कलाकारों की बात होती है, तो महमूद का नाम सबसे पहले याद किया जाता है। अपने बोलने का अंदाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने करोड़ों लोगों को हंसाया। लेकिन, फिल्मों में बड़ा नाम बनने से पहले महमूद ने कई छोटे काम किए। इन्हीं संघर्ष भरे दिनों में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उनकी निजी जिंदगी को भी बदल दिया। कम लोग जानते हैं कि कभी महमूद को मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने का काम मिला था, और वहीं से उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

भारत में एप्पल की बिक्री में आईफोन 17 सीरीज का दबदबा, दूसरी तिमाही में कुल शिपमेंट में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी

IANS | July 22, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एप्पल की आईफोन 17 सीरीज ने 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। बुधवार को जारी साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान एप्पल के कुल आईफोन शिपमेंट में आईफोन 17 सीरीज की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत रही।

सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त

IANS | July 22, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही और छात्रों के हितों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का स्पष्ट लिखित आश्वासन मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसा आश्वासन मिलने पर ही वह अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे।

वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय 5एस कॉन्क्लेव में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी का शानदार प्रदर्शन, कई श्रेणियों में जीते सर्वोच्च सम्मान

IANS | July 22, 2026 5:21 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने वाराणसी में आयोजित 12वें 'नेशनल कॉन्क्लेव ऑन 5एस' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में सर्वोच्च सम्मान हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) ने किया, जबकि इसकी मेजबानी क्यूसीएफआई वाराणसी चैप्टर ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), वाराणसी के सहयोग से की।

यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा

IANS | July 22, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 15 वर्ष के एक साधारण से दिखने वाले बच्चे को जब ब्रिटिश मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो उसके निर्भीक उत्तरों ने भारतीय इतिहास की दिशा ही बदल दी। यह घटना 1921 के असहयोग आंदोलन के दौरान की है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, जब मजिस्ट्रेट ने उस बच्चे से उसका नाम पूछा, तो उसने निडरता से अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्र', और अपना पता 'जेल' बताया। सजा के तौर पर जब उसके शरीर पर 15 कोड़े बरसाए गए, तो हर कोड़े की मार पर दर्द से कराहने के बजाय उस बच्चे ने 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया। इसी अदम्य साहस ने चंद्रशेखर तिवारी को हमेशा के लिए 'चंद्रशेखर आजाद' बना दिया। यह उनके जीवन का वह निर्णायक मोड़ था, जिसने एक युवा छात्र को सशस्त्र क्रांति के महानायक में परिवर्तित कर दिया।

जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन

IANS | July 22, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कुछ कलाकार अपनी कला से पहचान बनाते हैं और कुछ अपनी कला को नई पहचान देते हैं। एल. सुब्रमण्यम भी ऐसे कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का 'पगनिनी' कहा गया। संगीत के माध्यम से सत्य, सौंदर्य और उनके बीच छिपी अनंत संभावनाओं की खोज आज भी उनके जीवन का मूल स्वर है। यही कारण है कि छह दशकों से अधिक लंबे करियर के बाद भी एल. सुब्रमण्यम दुनिया के सबसे सम्मानित संगीतकारों में गिने जाते हैं।

बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

IANS | July 22, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। देश की आजादी में कई लोगों का योगदान रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने आजादी की चिंगारी को जन-जन तक पहुंचाया और लोगों के दिलों में उम्मीद जगाई कि वे भी आजाद भारत का सपना देख सकते हैं। उन्हीं में से एक लोकमान्य बालगंगाधर तिलक भी हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का नाम अत्यंत सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है।

एसबीआई फंड्स का शेयर लिस्टिंग के दूसरे दिन धड़ाम, 600 रुपए के नीचे फिसला

IANS | July 22, 2026 4:46 PM

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 600 रुपए के नीचे फिसल गए।