जेकेपीएससी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 205 पदों पर आवेदन जारी, 31 अगस्त तक मौका

IANS | August 20, 2026 7:33 PM

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों (उच्च शिक्षा विभाग) में असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और लाइब्रेरियन के कुल 205 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

क्या एनएसई के शेयर अपने ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर सकते हैं?

IANS | August 20, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। क्या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर अपने ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कर सकता है? यह सवाल उठने लगा है, क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एनएसई 'परमिटिड टू ट्रेड' (पीटीटी) रूट के जरिए अपने ही शेयर को एक्सचेंज पर ट्रेड कराने की योजना पर काम कर रहा है, जबकि इसकी मूल लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर होगी।

जेकेएसएसबी भर्ती 2026: सब-इंस्पेक्टर सहित 72 पदों पर नौकरी का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 20, 2026 7:17 PM

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कश्मीरी प्रवासियों और गैर-प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम पैकेज के तहत विभिन्न विभागों में संबंधित डिविजनल कैडर के कुल 72 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

IANS | August 20, 2026 6:51 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों में सास और बहू का रिश्ता लंबे समय से एक खास तरह से दिखाया जाता रहा है। कभी दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार दिखाई जाती है, तो कभी सास को सख्त और बहू को परेशान रहने वाली महिला के रूप में पेश किया जाता है। 90 के दशक की कई फिल्मों में यह रिश्ता कहानी का बड़ा हिस्सा हुआ करता था।

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

IANS | August 20, 2026 6:45 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कनिका कपूर की आवाज ने जब 'बेबी डॉल' से लोगों का दिल जीता, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस गाने के पीछे एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज कनिका बॉलीवुड की जानी-पहचानी गायिकाओं में शामिल हैं, लेकिन उनकी राह हमेशा आसान नहीं रही।

मैजिक मोमेंट्स ने भारत में खास फ्लेवर वाले पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पेश किया नया ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’

IANS | August 20, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपने बेहद सफल ‘फ्लेवर ऑफ इंडिया’ पोर्टफोलियो में नया उत्पाद ‘मैजिक मोमेंट्स आम पन्ना’ लॉन्च करने की घोषणा की है।

कपड़े की दुकान से बेकरी उद्योग तक, पीएमएफएमई योजना ने बदली संजीत की जिंदगी, लोगों को दे रहे रोजगार

IANS | August 20, 2026 6:19 PM

शेखपुरा, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। बिहार में शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के भदौली गांव के संजीत कुमार आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। कभी गांव के चौक पर कपड़े की छोटी-सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले संजीत कुमार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ उठाकर बेकरी उद्योग शुरू किया। वह आज बड़े पैमाने पर बेकरी उत्पाद तैयार कर रहे हैं और अपने साथ 10 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

कई दशकों तक कम्युनिस्ट एनसीईआरटी की किताबों के लिए लिखा करते थे : पूर्व निदेशक जेएस राजपूत (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | August 20, 2026 6:17 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 11वीं-12वीं क्लास की राजनीति विज्ञान की किताबें बनाने वाली कमेटी का पुनर्गठन किया है। इस पर एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक जेएस राजपूत ने आईएएनएस से खास बातचीत की है।

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

IANS | August 20, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत रही है। इसकी वजह लौह अयस्क, सीमेंट और बिजली उत्पादन में तेज वृद्धि होना है। यह जानकारी वाणिज्य और औद्योगिक मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

जेकेपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर नौकरी के लिए जल्दी करें आवेदन, 31 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 20, 2026 6:10 PM

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जम्मू-कश्मीर के उच्च शिक्षा विभाग में अलग-अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग रिक्तियां) को भरने के लिए कुल 70 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।