पद्मश्री कन्हाई : कैनवास की सोने और कीमती रत्नों से सजावट, कृष्ण भक्ति की अनूठी मिसाल

IANS | August 20, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जब किसी चित्र में रंगों के साथ सोने की चमक दिखाई दे और उसमें राधा-कृष्ण की छवि नजर आए, तो उसे देखकर नजरें ठहरना लाजिमी है। ऐसी ही अनोखी कला के लिए मशहूर हैं वृंदावन के पद्मश्री कृष्ण कन्हाई। उनकी पेंटिंग्स में सिर्फ रंग और आकृतियां नहीं होतीं, बल्कि ब्रज की संस्कृति, कृष्ण भक्ति और भारतीय कला की खूबसूरती एक साथ दिखाई देती है। खास बात यह है कि वे अपनी कई कलाकृतियों में शुद्ध सोने और कीमती रत्नों का इस्तेमाल करते हैं।

केंद्र ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश, प्रति ग्राहक 9 सिम की उच्चतम सीमा को न पार करें

IANS | August 20, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे प्रति ग्राहक नौ सिम की उच्चतम सीमा को किसी भी सब्सक्राइबर के लिए पार न करें। यह जानकारी गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई।

एनआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित कई पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 3 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 20, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। युवाओं का सपना होता है कि वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करें। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एनआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित विभिन्न 8 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

रियलिटी शो से चमकी किस्मत, फिर फिल्मों तक पहुंची आवाज, जानें वैशाली माडे और हर्षित सक्सेना की कहानी

IANS | August 20, 2026 5:34 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में वैशाली माडे और हर्षित सक्सेना ऐसे दो नाम हैं, जिन्होंने रियलिटी शो के जरिए अपनी पहचान मजबूत की और आगे चलकर फिल्मों, टीवी और अलग-अलग तरह के संगीत में काम किया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का जन्म भी एक ही तारीख यानी 21 अगस्त को हुआ है। हालांकि, उनकी संगीत यात्रा और काम करने का अंदाज अलग रहा।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हारी ध्रुव-तनीषा की जोड़ी, टूर्नामेंट में सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया। 15वीं वरीयता प्राप्त मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

भारत में त्योहारी सीजन में भर्ती में 15-20 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, 2.5 लाख तक अस्थायी रोजगार सृजित होने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | August 20, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में त्योहारी सीजन के दौरान भर्ती में 2026 की दूसरी छमाही में 15-20 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप करीब 2-2.5 लाख तक अस्थायी, संविदा और गिग आधारित रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। गुरुवार को जारी भर्ती समाधान तथा वर्कफोर्स मैनेजमेंट कंपनी एनएलबी सर्विसेज की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

भारत के पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में दूसरी तिमाही में 102 प्रतिशत की जोरदार तेजी

IANS | August 20, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (ईपीवी) बाजार में 2026 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 102 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बाजार की कुल 26 प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक थी। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

'वंदे मातरम' विवाद पर अमित शाह का गंभीर आरोप, 'कांग्रेस विभाजन के बीज बोने वाली ऐतिहासिक भूल दोहरा रही'

IANS | August 20, 2026 4:50 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की 'अत्यधिक तुष्टीकरण' नीति की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति का 'वंदे मातरम' का केवल दो पद गाने का निर्णय विभाजन के बीज बोने वाली ऐतिहासिक भूल को दोहराने के समान है।

एनजीईएल में इंजीनियर सहित 147 पदों पर भर्ती का मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 20, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एनजीईएल ने इंजीनियर सहित विभिन्न 147 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

म्यूचुअल फंड्स एनएवी में गड़बड़ी के बाद एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जारी किया बयान

IANS | August 20, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के निवेशकों को गुरुवार सुबह उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में अचानक भारी गिरावट दिखाई देने लगी। कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके निवेश पर 30 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक का नुकसान दिख रहा है। हालांकि बाद में कंपनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह वास्तविक नुकसान नहीं था, बल्कि म्यूचुअल फंड के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) डेटा में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण केवल डिस्प्ले संबंधी समस्या थी।