भारतीय कॉलेज छात्रों के लिए गूगल का बड़ा तोहफा, एक साल तक मुफ्त मिलेगा 'एआई प्लस' प्लान

IANS | August 20, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने पात्र कॉलेज छात्रों को एक वर्ष के लिए मुफ्त 'एआई प्लस' सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई, शोध और कौशल विकास के लिए उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरणों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।

जोश टंग का अनोखा 'अर्धशतक', मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

IANS | August 20, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार से हेंडिग्ले में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हुआ। इंग्लैंड ने पहले दिन ही पाकिस्तान की पहली पारी 171 पर समेट दी। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाजों ओली रॉबिनसन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा-गायत्री का शानदार प्रदर्शन जारी, भारतीय जोड़ी ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

IANS | August 20, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए महिला डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एचयूआरएल भर्ती 2026: इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर सहित 78 पदों पर 26 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 20, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल), जो कि एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, ने विभिन्न कैडर में इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर सहित अलग-अलग 78 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड्स एनएवी में गड़बड़ी, निवेशकों का पोर्टफोलियो करीब 70 प्रतिशत तक गिरा

IANS | August 20, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज प्लेटफॉर्म पर बुधवार को निवेशकों को म्यूचुअल फंड्स की एनएवी में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। इसके चलते निवेशकों का पोर्टफोलियो करीब 70 प्रतिशत तक गिर गया है।

वित्त वर्ष 2031 तक 2 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत को करना होगा व्यापक संरचनात्मक बदलाव: वाणिज्य मंत्रालय अधिकारी

IANS | August 20, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को वित्त वर्ष 2030-31 तक 2 ट्रिलियन डॉलर के कुल निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने विनिर्माण और व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र में व्यापक संरचनात्मक परिवर्तन करने होंगे। वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव यशवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि केवल छोटे-मोटे सुधारों से यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि उत्पादन, आपूर्ति शृंखला और निर्यात क्षमता में बड़े स्तर पर बदलाव आवश्यक होंगे।

त्रिकूट पर्वत की गुफा में विराजते हैं त्रिकुटेश्वर महादेव, प्रकृति करती है शिव का अनवरत जलाभिषेक

IANS | August 20, 2026 1:57 PM

भागलपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिकूट पर्वत धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और लोकविश्वास का अनूठा संगम है। तीन ऊंची चोटियों वाला यह पर्वत दूर से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां की गुफाएं, शिलाखंड, मंदिर और उनसे जुड़ी मान्यताएं इस क्षेत्र को झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विशेष स्थान दिलाती हैं।

भारत-जापान के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर सहमति, रक्षा मंत्रियों ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

IANS | August 20, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए रक्षा सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने 20 अगस्त को नई दिल्ली में इसके लिए एक द्विपक्षीय बैठक की।

एलएंडटी ने दुबई एयरपोर्ट पर एपीएम सिस्टम विकसित करने के लिए जीता 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर

IANS | August 20, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश की दिग्गज इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) को दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में ऑटोमोटेड पीपल मूवल (एपीएम) सिस्टम डिजाइन और विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। यह जानकारी कंपनी की ओर से गुरुवार को दी गई।

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

IANS | August 20, 2026 1:28 PM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया भवानी शंकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इरुमुड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक शिव निर्वाण की इस फिल्म में वह अभिनेता रवि तेजा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह फिल्म में कावेरी का किरदार निभा रही हैं, जो एक अच्छी पत्नी और मां है। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि कावेरी उनके लिए बहुत खास है।