इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का जवाबी कदम, पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटाए बैरिकेड्स और बोलार्ड

IANS | August 20, 2026 7:55 AM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं।

डीपीएल 2026: नितीश-आयुष ने जड़े अर्धशतक, लायंस ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

IANS | August 19, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। लायंस के लिए नितीश राणा और कप्तान आयुष डोसेजा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

पीएम-कुसुम योजना से किसानों को राहत, कम बारिश और बिजली कट की चिंता से छुटकारा

IANS | August 19, 2026 11:09 PM

जालना, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान' (पीएम-कुसुम) योजना ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। सोलर पंपों की मदद से खेती-बाड़ी बढ़ी है और किसान बारिश की कमी व बिजली कटौती से होने वाले नुकसान से बच पा रहे हैं।

'जो बात बतौर सीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बोली, वो आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं कही', सुभाष घई ने साझा किया बेहद खास किस्सा

IANS | August 19, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने एक मुलाकात के बारे में बताया, जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि, इसने सुभाष घई की यादों में एक शानदार शख्सियत के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया।

मच्छर से होने वाली बीमारियों के खिलाफ गुजरात का असरदार काम, मलेरिया में 45 तो डेंगू में 39 प्रतिशत की कमी

IANS | August 19, 2026 11:05 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात में पब्लिक हेल्थ को डेवलपमेंट की प्राथमिकताओं से जोड़कर बीमारी कंट्रोल, समय पर डायग्नोसिस और असरदार इलाज पर लगातार ज़ोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर से होने वाली बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए सर्विलांस, जांच, इलाज और मच्छर कंट्रोल का एक बड़ा सिस्टम लागू किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में दिखाई शानदार कला, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सरकार का किया धन्यवाद

IANS | August 19, 2026 10:48 PM

धमतरी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के 'जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल' के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 'एट होम' रिसेप्शन के दौरान प्रस्तुति देने का मौका मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का आभार व्यक्त किया।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने जीत के साथ बनाई तीसरे राउंड में जगह

IANS | August 19, 2026 10:25 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।

चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी जानकारी

IANS | August 19, 2026 9:53 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि खिताबी मुकाबले की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

तीन साल घर बैठे रहे रणदीप हुड्डा, फिर भी हर महीने मिलते थे 35 हजार रुपए, खुद सुनाया था किस्सा

IANS | August 19, 2026 9:36 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने अलग अंदाज, दमदार अभिनय और मुश्किल किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब फिल्मों में आने के बाद उन्हें काम का इंतजार करना पड़ा। इस इंतजार का एक दिलचस्प किस्सा खुद रणदीप ने इंटरव्यू में सुनाया था।

गौतम अदाणी ने पर्यूषण महापर्व से पहले परिवार के साथ गुजरात के महुडी जैन मंदिर में किए दर्शन

IANS | August 19, 2026 9:11 PM

अहमदाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध महूडी जैन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पत्नी प्रीति अदाणी, बड़ा बेटा करण अदाणी और पुत्र-बधू परिधि अदाणी भी थी।