बीईएमएल लिमिटेड में 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती जारी, 10 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 22, 2026 1:59 PM

बेंगलुरु, 22 जून (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएमएल लिमिटेड ने कार्यकाल के आधार पर नॉन-एग्जीक्यूटिव (ऑपरेटर) की विभिन्न 362 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

IANS | June 22, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई।

पश्चिम बंगाल बजट 2026: जानिए पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा?

IANS | June 22, 2026 1:36 PM

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने सोमवार को अपना पहला पूर्ण बजट जारी कर दिया है, जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने इस बजट को जनता की आकांक्षाओं के अनुरुप बताया है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि वर्तमान परिदृश्य में राज्य के समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान नई सरकार को तलाशना होगा।

'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान

IANS | June 22, 2026 1:15 PM

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में अपनी एक्शन अवतार को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। फिलहाल, वह फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह संग बातचीत की और मोतीचूर लड्डू का डिब्बा गिफ्ट किया।

अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने ब्रिटेन के लीलाक के साथ की बड़ी साझेदारी, गुजरात के कच्छ में बनाएंगी वाणिज्यिक स्तर के लो-कार्बन सीमेंट

IANS | June 22, 2026 1:10 PM

अहमदाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने ब्रिटेन स्थित स्वच्छ प्रौद्योगिकी कंपनी लीलाक लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दोनों कंपनियां गुजरात के कच्छ जिले के सांघीपुरम में दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक स्तर के कम-कार्बन सीमेंट उत्पादन मार्गों में से एक विकसित करेंगी।

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस : सम्मान, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन का संदेश

IANS | June 22, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। विवाह के बाद हर दंपति अपने जीवन को खुशहाल और सुरक्षित बनाने के सपने देखता है। हालांकि जीवन हमेशा योजनाओं के अनुरूप नहीं चलता। बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य अप्रत्याशित कारण से जब किसी महिला के जीवनसाथी का निधन हो जाता है, तो उसे भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में परिवार, समाज और व्यवस्था का सहयोग उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी जरूरत को रेखांकित करने और विधवा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।

एआई से लेकर डेटा सेंटर्स तक, 12 वर्षों में भारत बना ग्लोबल डिजिटल पावर

IANS | June 22, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। कभी केवल एक बड़े डिजिटल उपभोक्ता बाजार के रूप में पहचाने जाने वाला भारत आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक, सुपरकंप्यूटिंग और डेटा सेंटर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान, तकनीकी नवाचार और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के विस्तार ने भारत को दुनिया की प्रमुख डिजिटल शक्तियों में शामिल कर दिया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक फैक्ट शीट में यह जानकारी साझा की गई है।

इंग्लैंड टीम पर लगा भारी जुर्माना, आईसीसी ने 12 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स भी काटे

IANS | June 22, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी गति से ओवर डालने के कारण आईसीसी ने इंग्लैंड टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 12 प्वाइंट्स भी काटे गए हैं।

महिलाओं से जुड़े कंटेंट विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त : प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को भेजा समन

IANS | June 22, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट और टिप्पणियों के मामलों में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कमीडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और मधुर विरली को समन जारी किया है।

अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकॉप्टर और एम777 हॉवित्जर के लिए 482 मिलियन डॉलर के सपोर्ट पैकेज को दी मंजूरी

IANS | June 22, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 482.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपए) के रखरखाव और सपोर्ट पैकेज को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों और क्षमता को और मजबूत बनाना है।