प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेशी पीएम रहमान को दी ईद-उल-अजहा की बधाई, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
ढाका, 28 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष तारिक रहमान और बांग्लादेश के लोगों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दीं और अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को गहरा करने के लिए मिलकर काम करने की नई दिल्ली की इच्छा जताई।