मुझे घेरा गया और हमला किया, उनके पास लाठियां और पत्थर थे : इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह

IANS | July 23, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस बल ने गुरुवार को ड्यूटी कर रहे अधिकारियों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्दी पहनने वाले भी दर्द महसूस करते हैं और उनके भी परिवार होते हैं तथा वर्दी के अलावा भी उनकी कई जिम्मेदारियां होती हैं।

पहला टी20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अशोक शर्मा का डेब्यू

IANS | July 23, 2026 4:22 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर अशोक पंडित बोले- 'पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, दोषियों पर आतंकरोधी कानून के तहत हो कार्रवाई'

IANS | July 23, 2026 4:21 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अशोक पंडित सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते है। इस कड़ी में उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और नीट पेपर लीक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि पेपर लीक जैसा अपराध आंतकवाद से कम नहीं है।

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+, कीमत 1.45 करोड़ रुपए से शुरू

IANS | July 23, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को देश में मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ लॉन्च कर दी है। यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिफाइड एएमजी ई-क्लास सेडान है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) रेंज को और मजबूत किया है। यह मॉडल कंपनी की "पावरट्रेन एग्नॉस्टिक" रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ग्राहकों को अलग-अलग तकनीक वाले वाहन चुनने का विकल्प दिया जा रहा है।

लगातार चौथे दिन बाजार में छाई लाली, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

IANS | July 23, 2026 4:07 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

खेल मंत्री मांडविया ने ग्लासगो में शर्ली अयोरकोर बोचवे से मुलाकात की, कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों पर हुई चर्चा

IANS | July 23, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान कॉमनवेल्थ की चुनी हुई सेक्रेटरी-जनरल, शर्ली अयोरकोर बोचवे के साथ एक सार्थक द्विपक्षीय बैठक की।

सोनू निगम ने पंकज उधास को किया याद, बोले-'उनकी वजह से समझ पाया गजलों की खूबसूरती'

IANS | July 23, 2026 3:28 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर गायक सोनू निगम ने दिग्गज गजल गायक पंकज उधास को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सोनू ने बताया कि उनके गजल संगीत को समझने में पंकज उधास की अहम भूमिका रही है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पापुआ न्यू गिनी, ब्रुनेई के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

IANS | July 23, 2026 3:17 PM

मनीला, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को मनीला में आसियान रीजनल फोरम (एआरएफ) के मौके पर पापुआ न्यू गिनी और ब्रुनेई के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और प्रमुख क्षेत्रों में जुड़ाव बढ़ाने पर चर्चा हुई।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

IANS | July 23, 2026 3:01 PM

ग्लासगो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत ने अपना पहला पदक सुनिश्चित कर लिया है। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 'बाय' मिला है। इसके माध्यम से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचते हुए उन्होंने अपना पदक सुनिश्चित कर लिया।

नीट विवाद पर ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड की चुप्पी का किया बचाव, बोलीं-'हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं'

IANS | July 23, 2026 2:59 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने नीट पेपर लीक विवाद और इस मामले में बॉलीवुड सितारों की चुप्पी को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो लगातार यह सवाल उठा रहे थे कि आखिर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय क्यों नहीं रख रहे हैं। ईशा ने कहा कि किसी भी पब्लिक फिगर के लिए हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं होता, बल्कि कई बार सोच-समझकर चुप रहना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होता है।