'लॉकअप: सच या सजा' में हर्षद चोपड़ा पर बरसीं फराह खान, बोलीं- 'अगर आपकी एक्टिंग खत्म हो गई हो तो...'
मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। हाल ही के एपिसोड में ऐसा ही एक पल सामने आया, जब अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने क्रैकडाउन टास्क के दौरान मुकाबले के लिए हर्षद चोपड़ा को चुना। इसके बाद हर्षद की प्रतिक्रिया देखकर शो की जेलर फराह खान ने उनकी चुप्पी को एक्टिंग बताया और उन्हें खुलकर अपनी बात कहने की सलाह दी।