लॉस एंजिल्स मिशन भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को देगा नई रफ्तार (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 23, 2026 2:58 PM

लॉस एंजिल्स, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित भारत के नए महावाणिज्य दूतावास ने पारंपरिक कूटनीतिक भूमिका से आगे बढ़ते हुए खुद को व्यापार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है। भारतीय महावाणिज्य दूत डॉ. केजे श्रीनिवास ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय और अमेरिकी साझेदारों से दूतावास को जबरदस्त समर्थन मिला है और अमेरिका का प्रशांत दक्षिण पश्चिम क्षेत्र भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपार संभावनाएं रखता है।

श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त

IANS | July 23, 2026 2:49 PM

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त कर लिया। मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) पार की और श्रीलंकाई पानी में गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ी। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में एक और मामला जुड़ गया है।

शी की वाशिंगटन यात्रा की तैयारियां तेज, बड़े मतभेदों पर होगी चर्चा: मार्को रूबियो

IANS | July 23, 2026 2:47 PM

वाशिंगटन/मनीला, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ उनकी लंबी मीटिंग सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे के लिए ग्राउंडवर्क तैयार करने पर केंद्रित थी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़े रणनीतिक अंतर के बावजूद वाशिंगटन और बीजिंग को बातचीत जारी रखनी चाहिए।

कॉमनवेल्थ गेम्स: खेल मंत्री मांडविया और भारतीय समुदाय ने ग्लासगो में 'चीयर 4 भारत' का नारा बुलंद किया

IANS | July 23, 2026 2:44 PM

ग्लासगो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारतीय समुदाय के साथ मिलकर 'चीयर 4 भारत' बैनर तले एक साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया भर में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया।

जिम्बाब्वे को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए मिल्टन शुम्बा

IANS | July 23, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारतीय रेलवे ने हाई-डेंसिटी रूट पर तीसरी लाइन के लिए 440 करोड़ रुपए की परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 23, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के निमपुरा वेस्ट आउटर केबिन और मिदनापुर के बीच 14.52 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की 440 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य इस व्यस्त रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाना और यात्री व मालगाड़ियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है।

सिप्ला का मुनाफा पहली तिमाही में 39 प्रतिशत गिरा, खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़ा

IANS | July 23, 2026 2:28 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 39.2 प्रतिशत कम होकर 789.05 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,297.91 करोड़ रुपए था।

भारत का पाकिस्तान को साफ संदेश; जब तक सीमा पार से आतंक खत्म नहीं होता, सिंधु संधि पर रोक जारी रहेगी

IANS | July 23, 2026 2:23 PM

संयुक्त राष्ट्र, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के रूप में अपनाए रखेगा, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी।

रणनीतिक साझेदारी से लेकर इनोवेशन तक, भारत का लॉस एंजिल्स मिशन निभाएगा अहम भूमिका (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 23, 2026 2:23 PM

लॉस एंजिल्स, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत का सबसे नया डिप्लोमैटिक मिशन खुद को अमेरिकी प्रशांत दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में व्यापार, तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए एक गेटवे के तौर पर तैयार कर रहा है। लॉस एंजिल्स में भारतीय कॉन्सुल जनरल डॉ. केजे श्रीनिवास ने कहा कि यह क्षेत्र भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी के लिए बहुत सारे अवसर और क्षमता देता है।

यूथ टेस्ट: रोहित-चिगुरुपति की शानदार गेंदबाजी, भारत ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में श्रीलंका को 211 रनों से रौंदा

IANS | July 23, 2026 2:15 PM

कोलंबो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अंडर 19 टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 211 रनों से हराया। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 472 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।