छात्रों के समर्थन में उतरीं करीना, भूमि, अनन्या और सारा अली खान, बोलीं- 'युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी'

IANS | July 23, 2026 7:45 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे इन दिनों देशभर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। पहले जहां कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी, वहीं अब करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं दी है। चारों अभिनेत्रियों ने अलग-अलग शब्दों में छात्रों का समर्थन किया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बना रहना बेहद जरूरी है।

वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने

IANS | July 23, 2026 7:33 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने गुरुवार को 15 साल और 118 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के विरुद्ध हरारे स्पोर्ट्स क्लब में यह कारनामा किया।

आरडीआई फंड के तहत 4,744 करोड़ रुपए की 22 परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 8 और परियोजनाएं शॉर्टलिस्ट

IANS | July 23, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) फंड के तहत 4,744 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए 2,192 करोड़ रुपए की आरडीआईएफ सहायता स्वीकृत की गई है। इसकी जानकारी गुरुवार को संसद में दी गई।

एलपीएल 2026: जाफना किंग्स का फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द, एसएलसी और आईपीजी के पास टीम का नियंत्रण

IANS | July 23, 2026 7:20 PM

कोलंबो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आयोजकों ने जाफना किंग्स के मालिकों के साथ फ्रेंचाइजी अनुबंध रद्द कर दिया है। टूर्नामेंट को तय समय पर जारी रखने के लिए, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टूर्नामेंट के अधिकार रखने वाली कंपनी आईपीजी ने फ्रेंचाइजी की पूरी वित्तीय और ऑपरेशनल जिम्मेदारी संभाल ली है।

पहली तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 8.6 प्रतिशत घटकर हुआ 7,775 करोड़ रुपए, आशीष कुमार डैश को बनाया नया सीईओ

IANS | July 23, 2026 6:46 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 8.6 प्रतिशत घटकर 7,775 करोड़ रुपए रह गया। इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8,509 करोड़ रुपए था। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा।

पहला टी20: मयंक और प्रिंस की घातक गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 125 पर रोका

IANS | July 23, 2026 6:29 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहली पारी में 125 रन पर रोक दिया है।

आईपीओ से पहले जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने सेबी के पास दाखिल किया डीआरएचपी, 10.44 करोड़ रुपए के सिविल केस, टैक्स और आपराधिक मामलों का खुलासा

IANS | July 23, 2026 6:08 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में एडेंडम जोड़कर कंपनी, उसकी सहायक कंपनियों, प्रमोटरों, निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों से जुड़े लंबित मुकदमों की जानकारी साझा की है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट, मयंक यादव के नाम रिकॉर्ड

IANS | July 23, 2026 6:07 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज मयंक यादव किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। यह कारनामा मयंक ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के विरुद्ध टी20 मैच के दौरान किया।

सीजेपी के प्रदर्शन पर इब्राहिम अली खान ने जताई चिंता, छात्रों के समर्थन में बोले- 'शिक्षा के लिए डर का माहौल नहीं होना चाहिए'

IANS | July 23, 2026 5:51 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत को लेकर चर्चा में रहते हों, लेकिन इस बार वह एक सामाजिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने की वजह से सुर्खियों में हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्रों के विरोध को लेकर इब्राहिम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हमारे प्रदर्शन में गिरावट आई है, जल्द मजबूत वापसी करेंगे: शिवम दुबे

IANS | July 23, 2026 5:25 PM

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से निश्चित रूप से टी20 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे और अपनी फॉर्म फिर से हासिल करेंगे।