मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक 'गर्मी का तनाव', ऐसे करें 'हीट स्ट्रेस' से बचाव

IANS | May 28, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शरीर में अत्यधिक गर्मी जमा होने से उत्पन्न ‘हीट स्ट्रेस’ प्रेग्नेंसी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह स्थिति न सिर्फ मां को प्रभावित करती है बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को हीट स्ट्रेस से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

मध्य प्रदेश: ‘शक्ति दीदी’ पहल बनी महिलाओं की ताकत, पेट्रोल पंपों को संभाल रहीं 118 महिलाएं

IANS | May 28, 2026 7:38 PM

ग्वालियर, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू की गई 'शक्ति दीदी' पहल लगातार सफल होती जा रही है। इस योजना के तहत कलेक्टर रुचिका चौहान ने छह और जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर ‘फ्यूल वर्कर’ के रूप में नियुक्त किया है।

डीएलएसए भर्ती अलर्ट: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर आवेदन शुरू, 8 जून तक मौका

IANS | May 28, 2026 7:32 PM

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), भोजपुर ने संविदा के आधार पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IANS | May 28, 2026 7:18 PM

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला को आगामी घरेलू सत्र (2026-27) के लिए बंगाल की सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच बनाए रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सुरेंद्र भावे सहायक कोच होंगे।

भारत में पीएमएस में नेट इनफ्लो अप्रैल में 25,088 करोड़ रुपए रहा, एयूएम 42 लाख करोड़ रुपए के पार

IANS | May 28, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारत में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) अप्रैल 2026 में मासिक आधार पर 2.1 प्रतिशत बढ़कर 42.2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

इरशाद कामिल के होमटाउन में शूट हुआ 'मस्कारा' सॉन्ग, इम्तियाज अली बोले- 'यह पल मेरे लिए बेहद भावुक था'

IANS | May 28, 2026 7:16 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस से कई दिलचस्प बातें साझा कीं। खास तौर पर उन्होंने फिल्म के गाने 'मस्कारा' की शूटिंग को लेकर एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग पंजाब के मलेरकोटला शहर में की गई, जो मशहूर गीतकार इरशाद कामिल का होमटाउन है।

मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी : अमित शाह

IANS | May 28, 2026 7:12 PM

गांधीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हैं। उन्होंने कलोल (गांधीनगर) में नए ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया।

'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी ऐश्वर्या राजेश-विक्रांत की फिल्म

IANS | May 28, 2026 7:07 PM

चेन्नई, 28 मई (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फिल्म 'अंडर 18' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता थी, लेकिन अब इसमें सुपरस्टार किच्चा सुदीप की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका आधिकारिक ऐलान किया।

पुरुषोत्तम मास विशेष: 'वृंदावन ठाकुर' के सात प्रमुख मंदिरों में से एक, श्रीकृष्ण के प्रपौत्र ने किया था मूर्ति का निर्माण

IANS | May 28, 2026 7:04 PM

जयपुर, 28 मई (आईएएनएस)। नारायण का अत्यंत प्रिय पवित्र पुरुषोत्तम मास चल रहा है। सनातन धर्म में इस महीने को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान नारायण और उनके विभिन्न रूपों के दर्शन, पूजन, दान और पुण्य का खास महत्त्व है। ऐसे में देशभर के नारायण से जुड़े प्रमुख मंदिरों की श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं जयपुर के प्रसिद्ध एक ऐसे मंदिर की, जो ‘वृंदावन ठाकुर’ के सात प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपनी भव्य वास्तुकला, शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों का भी पसंदीदा है।

रेलवे काजीपेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा

IANS | May 28, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेल की काजीपेट रेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पूरी होने के कगार पर है। इसमें रेलवे अगले 5 वर्षों में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा। यह जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई।