सामान्य वायरल बुखार में बिना निदान के अनावश्यक एंटीबायोटिक्स देना टालें : डॉ हर्ष तोषनीवाल

IANS | August 20, 2026 11:18 PM

गांधीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित ‘सीड्सकॉन-2026: 16वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑन क्लिनिकल इंफेक्शियस डिजीजिस सोसाइटी कॉन्फ्रेंस’ के पूर्वार्ध के रूप में गुरुवार को पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरों एवं युवा चिकित्सकों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया।

'राइट टू स्पोर्ट्स' को मौलिक अधिकार बनाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने 'फिजिकल लिटरेसी' का विरोध किया

IANS | August 20, 2026 10:54 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत 'खेल के अधिकार' को मौलिक अधिकार के तौर पर मान्यता देने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता डॉ. कनिष्क पांडे ने कोर्ट से आग्रह किया कि खेल तक पहुंच से जुड़े बड़े संवैधानिक सवाल को 'फिजिकल लिटरेसी' जैसी सीमित अवधारणा में न बदला जाए।

बिहार: 'अपने घर' का सपना साकार, चाबी पाकर भावुक लाभार्थियों ने सरकार को दिया धन्यवाद

IANS | August 20, 2026 10:16 PM

मोतिहारी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 2.35 लाख घर बनाए गए हैं। राज्य भर में लाभार्थियों का गुरुवार को उनके नए घरों में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया, जब सरकारी प्रतिनिधियों ने उन्हें चाबियां सौंपीं और गृह-प्रवेश समारोह आयोजित किए।

डूरंड कप: 'पेनाल्टी शूटआउट' तक पहुंचा रोमांचक मुकाबला, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फाइनल में मोहन बागान

IANS | August 20, 2026 10:11 PM

शिलांग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मोहन बागान सुपर जाइंट ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम को खिताबी मैच तक पहुंचाने में विशाल कैथ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शूटआउट में दो अहम बचाव किए। गुरुवार को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में तय समय तक स्कोर 0-0 था, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में 'मैरिनर्स' (मोहन बागान) ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 4-3 से मात दी।

जेकेएसएसबी ने ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर निकाली भर्ती, 30 अगस्त तक आवेदन का अवसर

IANS | August 20, 2026 10:01 PM

श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर सरकार के पब्लिक वर्क्स (आर एंड बी) विभाग में सीधी भर्ती के जरिए खाली कुल 357 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

केंद्र ने कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी

IANS | August 20, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी। इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश कीमतों को नियंत्रण में रखना है।

रोमांचक मुकाबले में वांग से मिली सिंधु को हार, वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को हार के साथ पीवी सिंधु का 'विमेंस सिंगल्स' में सफर समाप्त हो गया। इसी के साथ सिंधु चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा मेडल जीतने से चूक गईं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक 'राउंड-ऑफ-16' मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने उन्हें 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी।

सेबी ने एफपीआई ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया आसान की, कस्टोडियन को डिजिटल हस्ताक्षर वाले पावर ऑफ अटॉर्नी की अनुमति दी

IANS | August 20, 2026 8:47 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को आसान करते हुए उन्हें अपने कस्टोडियन को डिजिटल हस्ताक्षर वाला पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) जमा करने की अनुमति दे दी।

महिला हॉकी विश्व कप: इंग्लिश टीम नहीं तोड़ सकी सविता पूनिया की 'दीवार', गोलरहित ड्रॉ के साथ अगले दौर में पहुंचा भारत

IANS | August 20, 2026 8:42 PM

एमस्टवीन (नीदरलैंड्स), 20 अगस्त (आईएएनएस)। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत की गोलकीपर सविता पूनिया इंग्लैंड के सामने 'दीवार' बनकर खड़ी रहीं। इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने अगले दौर में जगह बना ली है।

विदिशा : गणेश मंदिर से सरकारी रेलिंग चोरी, पुलिस के इनकार पर प्रियांक कानूनगो ने उठाए सवाल

IANS | August 20, 2026 8:30 PM

विदिशा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विदिशा के गणेश मंदिर से पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई सरकारी रेलिंग चोरी होने से जुड़े मामले पर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।