वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में एमीरा खोसला ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया
आर्को, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की 15 साल की स्पीड क्लाइंबिंग सेंसेशन एमीरा खोसला ने इटली के आर्को में आईएफएससी वर्ल्ड यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2026 में 7.60 सेकंड का समय लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने छठा स्थान हासिल किया और स्पीड क्लाइंबिंग में नया इंडियन नेशनल यूथ रिकॉर्ड बनाया।