अमृतसर 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच वाला दूसरा 'हब एंड स्पोक' एयरपोर्ट बना

IANS | July 28, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को अमृतसर से हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन की शुरुआत की। इसके साथ ही वाराणसी के बाद अमृतसर इस नए 'हब एंड स्पोक' फ्रेमवर्क से जुड़ने वाला देश का दूसरा हवाई अड्डा बन गया, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स: ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने वाली शर्मिला धनखड़ को पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी बधाई

IANS | July 28, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

कंगना रनौत के 'जेन जी' और 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर भड़का विपक्ष, कहा- उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता

IANS | July 28, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के 'जेन जी' और 'गटर जेनरेशन' संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कई सवाल उठाए हैं।

अमेरिका ने यूएनएससी में फ्रांस के खिलाफ किया वॉकआउट, मानवाधिकार प्रमुख के चुनाव को लेकर हुआ टकराव

IANS | July 28, 2026 12:23 PM

संयुक्त राष्ट्र, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वोल्कर टर्क को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के तौर पर फिर से चुना गया। इसे लेकर वाशिंगटन और पेरिस में टकराव शुरू हो गया है। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान फ्रांस के प्रतिनिधि के बोलना शुरू करते ही अमेरिका ने विरोधस्वरूप बैठक से वॉकआउट कर दिया।

एचयूएल का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में करीब 4 प्रतिशत घटा, शेयर 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़का

IANS | July 28, 2026 12:12 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत घटकर 2,631 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 2,732 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

संसद में फिर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही हुई स्थगित

IANS | July 28, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के प्रयोग का मुद्दा उठाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

धर्मेंद्र प्रधान का ऐसे स्वागत शर्मनाक, जैसे कोई सुपरस्टार संसद आया हो: प्रियंका गांधी

IANS | July 28, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और गरमा गया जब पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर भाजपा और एनडीए सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर छात्रों के मुद्दों को दबाने और राजनीतिक संदेश देने का आरोप लगाया। वहीं, विपक्ष ने सदन की कार्यवाही, पेपर लीक और एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक को लेकर भी सरकार को घेरा।

इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों पर राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर साधा निशाना, नियमों को बताया गलत

IANS | July 28, 2026 11:16 AM

वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की नीतियों को लेकर अपना हमला फिर से शुरू किया है। उन्होंने मिशिगन में ऑटोमोबाइल वर्कर्स से कहा कि कंज्यूमर्स को इलेक्ट्रिक और इंटरनल-कंबशन गाड़ियों में से चुनने की इजाजत होनी चाहिए।

पेरिस में एक आदमी ने तीन महिलाओं को मारा चाकू, कहा-'अल्लाह ने मुझे हुक्म दिया'

IANS | July 28, 2026 11:11 AM

पेरिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

IANS | July 28, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन आधारित दवा उद्योग के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार का लक्ष्य सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना भी है।