सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
ग्लासगो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं। फिलहाल भारत कुल पांच पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।