केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, खनिज क्षेत्र को मजबूती देने पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने सोमवार को खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। वह ऐसे समय यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब केंद्र सरकार देश की खनन और खनिज क्षेत्र को मजबूत बनाने, क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खनिज संसाधनों के विकास में तेजी लाने पर विशेष जोर दे रही है।