एशियन गेम्स 2026: भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे
गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे। 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है।