भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर शानदार इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी लोगों ने देर रात तक जीत का जश्न मनाया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचकर खुशी जाहिर की, शहर में जमकर आतिशबाजी की गई और लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।
#TeamIndia #T20WorldCup2026 #IndiaChampions #FirozabadCelebration #IndiaVsNewZealand