गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

IANS | July 27, 2026 7:31 AM

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को दिशा भी देते हैं।

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

IANS | July 27, 2026 12:03 AM

ग्लासगो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कौन थे पंडित लच्छू महाराज, जिनकी तबले की गूंज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में है

IANS | July 26, 2026 10:19 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित लच्छू महाराज का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 27 जुलाई 2016 को इस महान तबला वादक का निधन हुआ था, लेकिन उनकी कला आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर है।

'मैंने गलतियों को सुधारा, अब परिणाम दिख रहे हैं': रवि बिश्नोई

IANS | July 26, 2026 10:01 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपने रन-अप से जुड़ी कमियों पर काम करने का फायदा अब मैदान पर नजर आ रहा है।

कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतना बेहद खास एहसास: श्रेयस अय्यर

IANS | July 26, 2026 9:50 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है। बतौर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली सीरीज जीत है। अय्यर ने इस जीत को खास बताया है। साथ ही उन्होंने सीरीज में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है।

मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई

IANS | July 26, 2026 9:29 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने महिला वेटलिफ्टिंग के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह लगातार तीसरा मौका है जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। चानू की इस उपलब्धि पर उन्हें देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी है।

'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतना सपना सच होने जैसा: वैभव सूर्यवंशी

IANS | July 26, 2026 9:04 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा किया। भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है।

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो में लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई 'गोल्डन हैट्रिक'

IANS | July 26, 2026 9:00 PM

ग्लासगो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय लिखा। चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े।

एलपीएल 2026: जाफना किंग्स ने तस्कीन अहमद की जगह तौहीद हृदोय शामिल

IANS | July 26, 2026 8:49 PM

दांबुला, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश टी20 कप्तान तौहीद हृदोय को लंका प्रीमियर लीग 2026 (एलपीएल-2026) की जाफना किंग्स टीम में शामिल किया गया है। वे अपने बांग्लादेशी साथी तस्कीन अहमद की जगह लेंगे। टूर्नामेंट की प्लेयर्स मैनेजमेंट कमिटी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

कश्मीर के कारीगरों ने 'मन की बात' में जिक्र किए जाने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

IANS | July 26, 2026 8:48 PM

श्रीनगर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के हालिया एपिसोड में कश्मीर की पारंपरिक 'वाघू' चटाई को फिर से बढ़ावा देने का जिक्र किया। इसके बाद स्थानीय कारीगरों ने आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी पहचान मिलेगी।