मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

IANS | July 26, 2026 2:03 PM

हरारे, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा। ईशान ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने कहा कि उनके पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने से ज्यादा जरूरी भारत की पारी की गति को तेज करना था।

'मुझे अभी भी लग रहा है कि मैं सपना देख रही हूं', जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने पर बोलीं अनाहत

IANS | July 26, 2026 1:44 PM

ओंटारियो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की पहली वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने के बाद अनाहत सिंह ने कहा कि उन्हें अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे वह सपना देख रही हों। उन्होंने कहा कि यह खिताब उनके लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि जूनियर सर्किट में यह उनका आखिरी साल था।

एनडीए के नेताओं ने 'मन की बात' को प्रेरणादायी बताया, कहा-'राजनीति से परे जनभागीदारी का सशक्त माध्यम'

IANS | July 26, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को लेकर देशभर के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने इसे जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बताया। एनडीए के नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर देश के आम नागरिकों के प्रयासों, नवाचारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों और समाज के सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

नेतन्याहू की गिरफ्तारी पर ममदानी ने मानी कानूनी सीमा, फिर भी बढ़ा यहूदी समुदाय का असंतोष

IANS | July 26, 2026 1:35 PM

न्यूयॉर्क, 26 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेयर ममदानी माना है कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, ममदानी के इस बयान के बावजूद भी उनके और यहूदी समुदाय के बीच चल रहे तनाव को कम करने में कोई खास मदद नहीं मिली है।

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

IANS | July 26, 2026 1:33 PM

चेन्नई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री निवेथा पेथुराज इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने रविवार को वाराणसी स्थित काशी की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं और एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि कुछ जगह सिर्फ घूमने की जगह नहीं होती, बल्कि वे इंसान को ईश्वर से जुड़ने और खुद को समझने का मौका देती हैं। काशी के अनुभव को साझा करते हुए निवेता ने मां गंगा, भगवान शिव और काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

IANS | July 26, 2026 1:32 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अपने करियर के एक दौर में निजी विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब काफी समय बाद अभिनेत्री ने उस दौर को याद करते हुए अपनी सोच और उससे मिली सीख के बारे में बात की।

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

IANS | July 26, 2026 1:29 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला इन दिनों अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी सोच और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

27वें कारगिल विजय दिवस पर जयशंकर ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- उनका साहस देश के लिए प्रेरणा

IANS | July 26, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत इस साल 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति और प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं की तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। वहीं, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अमेरिका ने ईरान के ऊपर जारी रातों के हमले रोके, उपराष्ट्रपति वेंस और जनरल कैन ने युद्ध बढ़ने को लेकर जताई चिंता

IANS | July 26, 2026 1:16 PM

वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने ईरान में युद्ध बढ़ने को लेकर चिंता जताई। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस मीटिंग के दौरान इस संभावना पर विचार किया। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान पर जारी हमलों को रोक दिया।

चेन्नई और अहमदाबाद में जनवरी-जून अवधि में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की लीजिंग में हुई मजबूत बढ़ोतरी

IANS | July 26, 2026 1:10 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चेन्नई में मिड-साइज ऑफिस स्पेस (50,000–1,00,000 वर्ग फुट) की लीजिंग गतिविधि 2026 की पहली छमाही में लगभग दोगुनी होकर 12 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई, जो कि 2025 की पहली छमाही में 6 लाख वर्ग फुट थी।