म्यांमार में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह: लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

IANS | April 9, 2026 3:49 PM

यंगून (म्यांमार), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन स्ट्रेटजिक कम्युनिटी के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात और बात की।

एनआईसी में नौकरी का अवसर, साइंटिस्ट के 153 पदों पर होगी भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

IANS | April 9, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट के विभिन्न 153 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

बाजार की पाठशाला: टैक्स-फ्री निवेश से मोटी कमाई का मौका! पीपीएफ से लेकर ईएलएसएस तक ये स्कीम्स हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप भी निवेश के ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं, जहां रिटर्न पर किसी भी तरह का टैक्स न देना पड़े, तो देश में कुछ ऐसे खास स्कीम्स मौजूद हैं, जिनमें निवेश करके आप बिना टैक्स के मोटा पैसा बना सकते हैं। आमतौर पर इक्विटी, गोल्ड, प्रॉपर्टी या अन्य निवेश साधनों पर मैच्योरिटी के समय टैक्स देना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसे विकल्प भी हैं जो ईईई (एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट) कैटेगरी में आते हैं। यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी - तीनों ही स्तर पर टैक्स से पूरी छूट मिलती है।

टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

आसनसोल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बाद आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार, इतना बड़ा जनसैलाब, ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है।

पाक में ईरानी राजदूत ने प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद पहुंचने की दी जानकारी, फिर डिलीट किया पोस्ट

IANS | April 9, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत हो रही है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ उच्चस्तरीय बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। इस बीच ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

बारामती उपचुनाव : सुनेत्रा पवार की निर्विरोध जीत 'तय', कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लेने का किया ऐलान

IANS | April 9, 2026 3:03 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस लेगी। पार्टी ने पहले इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ मैदान में थे।

1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन से डिस्ट्रेस सेल तक, जनिए कैसे ढहा शॉपक्लूज का साम्राज्य

IANS | April 9, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कभी देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार शॉपक्लूज का नाम अब उन कुछ चुनिंदा स्टार्टअप्स में शामिल है, जिनके वैल्यूएशन अर्श से फर्श पर आ गए हैं।

30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

IANS | April 9, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने करियर, परिवार और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी सेहत को अक्सर पीछे छोड़ देते हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मेडिकल रिसर्च यह बताती है कि यही वह उम्र होती है, जब शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की ओर बढ़ने लगता है। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो छोटी-छोटी समस्याएं आगे चलकर बड़ी और गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं।

एसईसीएल भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट फोरमैन समेत 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, 15 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | April 9, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन सहित विभिन्न 1,055 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष और महिला घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

IANS | April 9, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की अगुआई वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस और सैलरी में वृद्धि का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बहुत कम पैसे मिल रहे थे।