पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की उपलब्धियों को सराहा, विक्रम-1 मिशन की सफलता पर दी शुभकामनाएं

IANS | July 27, 2026 11:11 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की अग्रणी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापकों पवन चंदाना और नागा भरत डाका से मुलाकात की। इस दौरान इनके बीच भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र, निजी स्पेस इकोसिस्टम और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी ने 58 किग्रा वर्ग में जीता ब्रॉन्ज, भारत के नाम छठा मेडल

IANS | July 27, 2026 10:13 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।

भारत-नेपाल की युवा परंपरा काफी पुरानी, जेनजी बदलाव के नायक : संदीप राणा

IANS | July 27, 2026 9:48 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-नेपाल के साझा इतिहास, युवाओं की भूमिका और मौजूदा पीढ़ी की चुनौतियों पर नेपाली सांसद संदीप राणा ने अपनी राय रखी। सोमवार को मुंबई में आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति दोनों देशों के विकास और बदलाव की अहम ताकत रही है, लेकिन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सभ्यता और इतिहास से भी जुड़े रहना चाहिए।

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 27, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने सोमवार को पर्यटन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और देश को एक महत्वपूर्ण एविएशन एवं ट्रांजिट हब के रूप में मजबूत करना है।

ज्ञानेश्वरी यादव को रजत पदक जीतने पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई

IANS | July 27, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय वेटलिफ्टरों का ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है। सोमवार को महिलाओं की 53 किग्रा भार वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। ज्ञानेश्वरी मात्र 7 किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गईं।

कोल इंडिया का पहली तिमाही मुनाफा बढ़कर 8,852 करोड़ रुपए हुआ, 5.50 रुपए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

IANS | July 27, 2026 8:37 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसका समेकित (कंसोलिडेटेड) शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,852 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन परिचालन प्रदर्शन (ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस) पर दबाव बना रहा। इसके साथ ही कंपनी ने 5.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है।

नाहिद राणा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण: हबीबुल बशर

IANS | July 27, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने तेज गेंदबाज नाहिद राणा की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने उनके वर्कलोड को लेकर पूरी सावधानी बरती थी। इसके बावजूद उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई। इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए।

पीएमकेवीवाई 1.0 से 3.0 के तहत 1.11 करोड़ उम्मीदवारों को किया गया प्रमाणित, 24.38 लाख को मिली नौकरी: सरकार

IANS | July 27, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 1.0 से पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत अब तक कुल 1.11 करोड़ उम्मीदवारों को प्रमाणित (सर्टिफाई) किया गया है, जिनमें से शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग घटक के अंतर्गत 24.38 लाख उम्मीदवारों को रोजगार मिलने की जानकारी दर्ज की गई है।

समान शिक्षा और चिकित्सा हर नागरिक का अधिकार, पेपर लीक पर सख्त कानून जरूरी : देवकीनंदन ठाकुर

IANS | July 27, 2026 7:29 PM

जयपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने देश में सभी नागरिकों के लिए मुफ्त और समान शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की वकालत करते हुए कहा कि यदि वास्तव में समान अधिकार स्थापित करना है तो इसकी शुरुआत शिक्षा और चिकित्सा से होनी चाहिए।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अंकुश 80 किग्रा मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

IANS | July 27, 2026 7:28 PM

ग्लासगो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अंकुश कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं। उन्होंने पुरुषों की 80 किग्रा बॉक्सिंग क्वार्टरफाइनल में बिना किसी विरोध के जीत हासिल की, जबकि उनके हमवतन सचिन ने भी ग्लासगो 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा इवेंट के आखिरी आठ में शानदार जीत के साथ अपनी जगह पक्की कर ली।