'गलत-सही की चिंता छोड़िए, बस बोलिए…' जब प्रियदर्शन की सलाह ने बदल दी वीरेंद्र सहवाग की अंग्रेजी
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब सहवाग अंग्रेजी बोलने में काफी झिझक महसूस करते थे। ऐसे में उन्होंने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी थी- 'गलत या सही की चिंता मत करो, बस बोलते रहो।' दिलचस्प बात यह रही कि यही छोटी-सी सीख आगे चलकर सहवाग का आत्मविश्वास बढ़ाने का कारण बनी।