एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस... सिने लवर्स के लिए खास जून, सिनेमाघरों में रिलीज होंगी कई फिल्में
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। सिने लवर्स के लिए जून का महीना (2026) मनोरंजन का शानदार पैकेज लेकर आ रहा है। इस महीने बड़े पर्दे पर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा तक के बड़े सितारे अपनी नई फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।