'सेवा तीर्थ' से पीएम मोदी के पहले फैसले, महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी योजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए दफ्तर के सबसे पहले निर्णयों में 'सेवा भावना' को प्राथमिकता देने का भी संदेश दिया। पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्ग के लिए अहम फैसलों से जुड़ी जरूरी फाइलों पर साइन किए।