प्रदर्शनकारी छात्रों पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- 'क्या सुप्रीम कोर्ट के वकील की फीस दे पाएंगे?'

IANS | July 28, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर 'जेनजी' की आलोचना करने वाले पोस्ट पर जारी बवाल के बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात की। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान युवाओं द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा पर कड़े सवाल उठाए और पूछा कि अगर भविष्य में इन युवाओं को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की जरूरत पड़ी, तो क्या वे या उनके माता-पिता उसका खर्च उठा पाएंगे?

2030 तक भारत में गिग इंटरनेट वर्कफोर्स तीन गुना होकर 2 करोड़ के करीब पहुंच सकती है: रिपोर्ट

IANS | July 28, 2026 8:00 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की गिग इंटरनेट वर्कफोर्स वर्ष 2030 तक लगभग तीन गुना बढ़कर 1.7 करोड़ से 2.1 करोड़ मासिक सक्रिय श्रमिकों तक पहुंच सकती है। वर्तमान में देश में करीब 60 लाख लोग गिग इंटरनेट प्लेटफॉर्म के जरिए काम कर रहे हैं, और यह संख्या 24 से 29 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने का अनुमान है।

बैतूल में पीएम विश्वकर्मा योजना ने बदली कई परिवारों की जिंदगी

IANS | July 28, 2026 7:46 PM

बैतूल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के अधिकारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी ब्लॉकों से 180 से अधिक महिला-पुरुष हितग्राहियों ने भाग लिया।

वित्त वर्ष 2026 में भारत में आया रिकॉर्ड 94.84 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

IANS | July 28, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि इस दौरान देश में 94.84 अरब डॉलर का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 80.61 अरब डॉलर था।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 39.7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित, 48 लाख से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ: सरकार

IANS | July 28, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक देश भर में 39,72,447 रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम लगाए जा चुके हैं। योजना की शुरुआत फरवरी 2024 से अब तक 48,02,717 परिवारों को इसका लाभ मिला है, जिनमें ग्रामीण परिवार भी शामिल हैं।

केंद्र ने सभी मंत्रालयों को जीवन और कारोबार को आसान बनाने के लिए सुधारों की पहचान करने के दिए निर्देश, पीएमरेफ पोर्टल पर लॉन्च किया नया मॉड्यूल

IANS | July 28, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को आम लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' और उद्योगों के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बेहतर बनाने वाले सुधारों की पहचान कर उन्हें लागू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सरकार ने इन सुधारों की प्रगति की निगरानी के लिए एक समर्पित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है।

गुजरात: राजकोट की देवयानीबा झाला ने एशियन गेम्स 2026 में 400 मीटर रेस में क्वालीफाई कर रचा इतिहास

IANS | July 28, 2026 6:13 PM

राजकोट, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है। राजकोट की देवयानीबा झाला एशियन गेम्स 2026 में 400 मीटर रेस के लिए क्वालीफाई किया है। वह इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली गुजरात की अकेली महिला एथलीट हैं। इस तरह उनकी उपलब्धि ऐतिहासिक है।

गुजरात की बड़ी उपलब्धि, 16,086 मेगावाट की क्षमता के साथ पवन ऊर्जा में अग्रणी राज्य बना

IANS | July 28, 2026 6:13 PM

गांधीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान को अधिक मजबूत किया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, गुजरात ने पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता तथा विद्युत उत्पादन, दोनों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

'आदर्श कुटुंबम...' से सामने आया श्रीनिधि शेट्टी का पहला लुक, मेकर्स बोले- 'एटीट्यूड तो बहुत है, लेकिन ग्रिटीट्यूड नहीं'

IANS | July 28, 2026 5:54 PM

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार वेंकटेश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47-एके 47' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, जानें स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन

IANS | July 28, 2026 5:51 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम आज इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह भारत से हजारों किलोमीटर दूर स्वीडन में बैठकर हिंदी फिल्मों को देखकर इस दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखा करती थीं। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे अपने भविष्य के बारे में सोच भी नहीं पाते, उसी उम्र में एली ने एक फिल्म देखकर तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है।