बेटी कभी पराया धन नहीं होती, आंचल सिंह ने शेयर किए पिता के अनमोल विचार

IANS | July 28, 2026 4:48 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री आंचल सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मोहित चावला संग शादी की।

भारत की औद्योगिक विकास दर जून में 7.3 प्रतिशत रही, इलेक्ट्रिसिटी और गैस आपूर्ति सेक्टर रहा आगे

IANS | July 28, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) जून में सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी एवं गैस आपूर्ति सेक्टर में 10.6 प्रतिशत और मैन्युफैक्चरिंग में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई।

असफलता भी सफलता का हिस्सा है, कोशिश करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए : आदिल हुसैन

IANS | July 28, 2026 4:35 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले अभिनेता आदिल हुसैन ने हमेशा अलग तरह के किरदारों को चुनने की कोशिश की है। हाल ही में अपनी फिल्म 'मैक्स, मिन और म्याऊजाकी' के प्रमोशन के दौरान आदिल हुसैन ने अपनी जिंदगी के उस पहलू पर बात की, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे असफलताओं ने उन्हें टूटने के बजाय बेहतर इंसान और बेहतर कलाकार बनने में मदद की।

ट्रंप से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की, बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान के साथ तनाव पर रहेगा फोकस

IANS | July 28, 2026 4:30 PM

वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की स्थानीय समयानुसार मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में यूक्रेन के खिलाफ चल रहे रूसी हमले और ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई मुख्य फोकस रहेंगे।

अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, पुलिस ने अवैध ड्रग्स के साथ आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया

IANS | July 28, 2026 4:29 PM

काबुल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में इन दिनों ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका और लोगर प्रांतों में अलग-अलग काउंटर-नारकोटिक्स ऑपरेशन के दौरान अफगान पुलिस ने 25 किलोग्राम अफीम जब्त की और आठ संदिग्ध ड्रग तस्करों और स्मगलरों को हिरासत में लिया।

हुनर से बदली हजारों युवाओं की तकदीर, गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन का 90 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IANS | July 28, 2026 4:29 PM

गांधीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहे हैं। आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण, उद्योगों से सीधा जुड़ाव और बेहतर प्लेसमेंट व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं ने राज्य में स्किल आधारित रोजगार को नई दिशा दी है।

जिनेदिन जिदान फ्रांस फुटबॉल टीम के हेड कोच बने

IANS | July 28, 2026 4:25 PM

पेरिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन (एफएफएफ) ने अगले चार सालों के लिए टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज फुटबॉलर रहे जिनेदिन जिदान को फ्रेंच फुटबॉल टीम का अगला नया हेड कोच बनाया है। जिदान का कार्यकाल फीफा विश्व कप 2030 तक होगा।

प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत बोलीं-'अब रोने वाली कोई बात नहीं, हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है'

IANS | July 28, 2026 4:18 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से कुछ बोलता है तो उसे सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में प्रदर्शनकारियों के व्यवहार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' में भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों को किया सम्मानित

IANS | July 28, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' के विजेताओं को सम्मानित किया। इन विजेताओं का चयन भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की अध्यक्षता वाली प्रतिष्ठित जूरी द्वारा कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया।

जापान में भूकंप से 1 मीटर ऊंची सुनामी की आशंका, पीएम ने लोगों से की तटों से दूर रहने की अपील

IANS | July 28, 2026 4:16 PM

टोक्यो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि अरियाके और यत्सुशिरो समुद्र के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।