पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,985 पर बंद

IANS | July 28, 2026 4:02 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। घरेलू बाजार में यह गिरावट पिछले दिन की शानदार तेजी के बाद आई।

गुजरात : नवसारी नगर निगम का सीसीआरएस ऐप बना नागरिकों का सहारा, 48 घंटे में निपट रही 85 प्रतिशत समस्याएं

IANS | July 28, 2026 3:52 PM

नवसारी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के नवसारी शहर में अब नागरिकों को टूटी सड़कों, सफाई, पेयजल, स्ट्रीटलाइट, पेड़ों की छंटनी, जलभराव और ड्रेनेज जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता है। ऐसा संभव हुआ है, नवसारी नगर निगम द्वारा लोगों की शिकायतों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, निस्तारण और मॉनिटरिंग के लिए स्थापित किए गए कॉम्प्रिहेन्सिव कम्प्लेंट रिड्रेसल सिस्टम (सीसीआरएस) ऐप की वजह से। जनवरी 2026 में शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट से लोगों की कंप्लेंट का समाधान अब चुटकियों में हो रहा है।

'98.5 प्रतिशत लाकर क्या हासिल किया', आईआईटी का किस्सा सुनाकर अविका गौर के पति मिलिंद ने आरक्षण पर रखी राय

IANS | July 28, 2026 3:43 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आरक्षण व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच अभिनेत्री अविका गौर के पति और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिलिंद चंदवानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मिलिंद आईआईटी-आईआईएम के छात्र रह चुके हैं। वीडियो में उन्होंने आरक्षण प्रणाली को लेकर अपने कॉलेज के दिनों का एक अनुभव साझा किया।

भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात 2025-26 में 3.25 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा: केंद्र

IANS | July 28, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात (हस्तशिल्प सहित) 2023-24 के 2,97,004 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 3,25,339 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में निर्यात में 4.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई।

भारतीय रेलवे ने नांदेड़ डिवीजन में 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 28, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नेटवर्क क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के परभणी-मुदखेड़ डबल लाइन सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन (अपग्रेडेशन) को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

IANS | July 28, 2026 3:01 PM

नई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले बाबर आजम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट का कप्तान बनाए जाने से पहले खुद को फिर से तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने की शर्त पीसीबी के सामने रखी थी।

संसद में जितेंद्र सिंह बोले, पेपर लीक करने वालों को अब 5 महीने में मिलेगी सजा

IANS | July 28, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में मंगलवार को पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पेपर लीक, संगठित परीक्षा घोटालों और अन्य अनुचित गतिविधियों पर पहले से अधिक प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारत और कनाडा ने समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा

IANS | July 28, 2026 2:58 PM

ओटावा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और कनाडा रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक और कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी के बीच हुई मीटिंग में समुद्री सहयोग, डिफेंस कैपेसिटी-बिल्डिंग और ट्रेनिंग पर फोकस करते हुए चर्चा हुई। भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत की एक्सपोर्ट ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बना गुजरात, देश के रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर के निर्यात में 110 अरब डॉलर का योगदान

IANS | July 28, 2026 2:44 PM

अहमदाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात भारत का एक प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्र ही नहीं है, बल्कि आज देश के एक्सपोर्ट सेक्टर का ग्रोथ इंजन भी बन गया है। दरअसल, भारत ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया है और इसमें 110 अरब डॉलर की हिस्सेदारी के साथ गुजरात सभी राज्यों में नंबर वन है। इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, पेट्रोलियम उत्पाद, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स ने गुजरात के एक्सपोर्ट को मजबूती प्रदान की है।

वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, ईरान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा

IANS | July 28, 2026 2:39 PM

वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को स्थानीय समयानुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की भी ट्रंप से मिलेंगे।