पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ : शालिवाहन श्रीवास्तव

IANS | July 28, 2026 11:59 PM

विशाखापत्तनम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी (आईआईपीई), विशाखापत्तनम के निदेशक शालिवाहन श्रीवास्तव ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण (ई20) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेट्रोल में मिलाया गया एथेनॉल का प्रत्येक लीटर आयातित जीवाश्म ईंधन के एक लीटर की जगह लेता है। यह केवल भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम नहीं करता, बल्कि देश के भीतर उत्पादित नवीकरणीय ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है।

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रिया महिलाओं के 60 किग्रा बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और मेडल पक्का

IANS | July 28, 2026 11:52 PM

ग्लासगो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को 4-1 के निर्णय से हराया। इसी के साथ प्रिया ने साथी बॉक्सर प्रीति के साथ मिलकर भारत के लिए मेडल पक्का किया। प्रिया अब 31 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर प्रीति ने भारत के लिए मेडल पक्का किया, महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंचीं

IANS | July 28, 2026 11:16 PM

ग्लासगो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर प्रीति ने मंगलवार को ग्लासगो में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।

अमेर‍िका से मुआवजा लेने वाले जहाजों को होर्मुज से न‍िकलने की अनुमत‍ि नहीं : ईरान

IANS | July 28, 2026 9:59 PM

तेहरान, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान की सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के मुताब‍िक, ईरान के मुख्य सैन्य कमान, खात्म अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स ने मंगलवार को कहा कि जो भी देश या कंपनी ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों से मुआवजा स्वीकार करेगी, उसके जहाजों को होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टेन डोशेट और दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट खत्म, बीसीसीआई जल्द चुनेगा नए सहयोगी स्टाफ: सचिव सैकिया

IANS | July 28, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सालाना कॉन्ट्रैक्ट को पूरा होने तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके बाद बोर्ड जल्द ही उनके स्थान पर नए कोचों की नियुक्ति की घोषणा करेगा। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को 'आईएएनएस' को दी।

पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग पूरी तरह वैज्ञानिक फैसला, किसानों, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तीनों को होगा फायदा: विशेषज्ञ

IANS | July 28, 2026 9:00 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल (ई-20) मिलाने की नीति को लेकर जारी बहस के बीच दुनिया के प्रतिष्ठित रासायनिक विज्ञान संस्थानों में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) के कुलपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिरुद्ध बी. पंडित ने इस नीति का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ई-20 ब्लेंडिंग पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर तैयार की गई नीति है और इससे न केवल भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ेगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

जब संजय दत्त को लगा 'जिंदगी खतरे में है', नौकर के आंसुओं ने बदला पूरा व्यक्तित्व

IANS | July 28, 2026 8:56 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। 'मुन्ना भाई', 'वास्तव' के रघु और 'अग्निपथ' के कांचा चीना जैसे यादगार किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाले संजय दत्त की असली जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। बड़े पर्दे पर उन्होंने कभी मासूम दोस्त का किरदार निभाया तो कभी खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों को हैरान किया, लेकिन कैमरे के पीछे उनकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने उन्हें अंदर तक बदल दिया।

ऑटो-पीएलआई योजना में हुआ 44,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश, पश्चिम बंगाल में 463 ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू: सरकार

IANS | July 28, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारी उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार की ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने 31 मार्च 2026 तक 44,326 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है, जो मार्च 2027 तक निर्धारित 42,500 करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य से भी अधिक है।

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस

IANS | July 28, 2026 8:22 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार देव आनंद के परिवार और फैंस के लिए मंगलवार को बुरी खबर सामने आई। देव आनंद के बेटे सुनील आनंद के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया रिकॉर्ड 10,177 करोड़ रुपए का मुनाफा

IANS | July 28, 2026 8:21 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (रीजनल रूरल बैंक्स-आरआरबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 10,177 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आरआरबी के वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।