T20 World Cup Final में India vs New Zealand, लकी रहेगा Ahmedabad का मैदान?

Updated: March 7, 2026 10:41 PM

टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। कल यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा। करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं... लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में थोड़ी चिंता भी है और उम्मीद भी। वजह है अहमदाबाद के इस मैदान से जुड़ी कुछ पुरानी यादें और कुछ दिलचस्प आंकड़े। दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वो हार आज भी भारतीय फैंस के दिलों में ताजा है। इसके अलावा मौजूदा टी20 विश्व कप में भी भारत को इसी मैदान पर सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में कई फैंस को लग रहा है कि कहीं ये मैदान फिर से टीम इंडिया के लिए मुश्किल न बन जाए।


#T20WorldCup2026 #INDvsNZFinal #NarendraModiStadium #TeamIndia #IndiaVsNewZealand #T20WorldCupFinal #CricketNews