पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष: रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की बदली जिंदगी, बबिता और विष्णु बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

IANS | June 1, 2026 9:26 PM

गाजियाबाद/वाराणसी, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे और रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने वाले लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के छह साल पूरे हो गए। योजना के जरिए हजारों लाभार्थियों ने न केवल अपने कारोबार को नई दिशा दी है, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी तैयार किया है।

पिता के पसंदीदा भजन को आवाज देकर भावुक हुईं श्रेया घोषाल, बोलीं–'सिद्धा भजो' ने पुरानी यादों को ताजा किया

IANS | June 1, 2026 8:58 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल एक बार फिर अपने नए संगीत प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका भजन 'सिद्धा भजो' लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसको लेकर श्रेया घोषाल ने बताया है कि यह भजन उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह उनके पिता के सबसे पसंदीदा भजनों में से एक रहा है।

सीबीआई ने 6,015 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम ग्रुप के एमडी झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया

IANS | June 1, 2026 8:46 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। सीबीआई ने एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिलायंस कम्युनिकेशन ग्रुप के शीर्ष अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सोमवार को सीबीआई द्वारा जारी एक बयान में दी गई।

फ्रांसीसी नौसेना ने रूसी टैंकर को रोका, क्रेमलिन ने 'अंतर्राष्ट्रीय समुद्री डकैती' बताया

IANS | June 1, 2026 8:28 PM

मॉस्को, 1 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि फ्रांसीसी नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के तहत रूस से आ रहे एक नए टैंकर को रोका है।

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

IANS | June 1, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है 'लौकी कलाकंद', जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में निकली हाउस सर्जन भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

IANS | June 1, 2026 8:26 PM

चंडीगढ़, 1 जून (आईएएनएस)। सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक के सत्र के लिए छह महीने की अवधि के लिए हाउस सर्जन के अलग-अलग कुल 37 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल, पीएम मोदी संग बातचीत में यू मिन आंग ने दिया भरोसा

IANS | June 1, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में सक्रिय भारतीय विद्रोही समूहों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने भरोसा जताया है कि म्यांमार की जमीन का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।

सुमन कल्याणपुर ने गीतों का ऐसा भंडार छोड़ा है, जो पीढ़ियों तक सिखाता रहेगा : सुरेश वाडकर

IANS | June 1, 2026 8:04 PM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत की सितारा सुमन कल्याणपुर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर गायक सुरेश वाडकर ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह एक ऐसी इंसान थीं, जिससे कई पीढ़ियों ने संगीत सीखा और प्रेरणा ली।

'टिशू पेपर' पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले लियोनेल मेसी, जिन्होंने दुर्लभ बीमारी से लड़कर बनाई पहचान

IANS | June 1, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार मेसी अपने देश को फीफा वर्ल्ड कप 2022 जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल करने की क्षमता मेसी को बेहद खास बनाती है।

पीएम मोदी ने की म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात, आंग सान सू की की हिरासत का मुद्दा उठाया: विदेश सचिव विक्रम मिस्री

IANS | June 1, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत के दौरान म्यांमार की नेता आंग सान सू की की हिरासत का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक खास प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पीएम मोदी ने म्यांमार में स्थायी शांति और सभी पक्षों को बातचीत में शामिल करने की जरूरत पर जोर दिया।