केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत घटकर 117 करोड़ रुपए हुआ, राजस्व में भी 2 प्रतिशत की गिरावट

IANS | July 29, 2026 3:28 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी कंपनी केपीआईटी टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित (कंसोलिडेटेड) शुद्ध लाभ, राजस्व और परिचालन मार्जिन तिमाही आधार पर घटे हैं। कंपनी ने इसके लिए अपने कुछ बड़े ग्राहकों पर बने व्यावसायिक दबाव को प्रमुख कारण बताया है।

एलआईसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 12,207 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया

IANS | July 29, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12,207 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया।

'भावनाओं को शब्दों की जरूरत नहीं होती', सीरत कपूर ने बताया दक्षिण भारतीय सिनेमा ने बदली उनकी सोच

IANS | July 29, 2026 3:04 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपनी अभिनय यात्रा में दक्षिण भारतीय सिनेमा के योगदान को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि साउथ इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव ने उन्हें किरदारों को ज्यादा गहराई से समझना सिखाया है। जब एक कलाकार अलग-अलग जगहों और संस्कृतियों के बीच काम करता है, तो वह भावनाओं को समझने और उन्हें पर्दे पर उतारने का तरीका बेहतर तरीके से सीखता है।

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | July 29, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार 2001 के 7 अरब डॉलर से करीब 14 गुना बढ़कर 98 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, संचयी निवेश भी 75 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो कि टेलीकॉम, फार्मा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि पर केंद्रित है। यह जानकारी इंडिया-अफ्रीका एंटरप्रेन्योरशिप फोरम (आईएईएफ) की ओर से संकलित आंकड़ों में दी गई।

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

IANS | July 29, 2026 2:47 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने बुधवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट को हटाने में विफलता दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस के भीतर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के संचालन के लिए किया जा रहा था।

इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026: असिस्टेंट सहित 244 पदों पर वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने इसरो के विभिन्न क्षेत्र/जोन से संबंधित केंद्रों, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ब्रांच सचिवालय और डीओएस स्वायत्त निकायों में असिस्टेंट सहित विभिन्न 244 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

IANS | July 29, 2026 2:42 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। कभी अपनी चुलबुली अदाओं और बेफिक्र अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इन दिनों वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक गंभीर भूमिका में नजर आ रही है। पर्दे पर निभाए गए किरदारों को लेकर शहनाज ने कहा कि यह सब उनके सफर और किस्मत का हिस्सा है।

आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज, वैभव ने लगाई लंबी छलांग

IANS | July 29, 2026 2:39 PM

दुबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा पहुंचा है।

सीडब्ल्यूजी 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने सिल्वर मेडल जीतने पर दी गुलवीर-हरजिंदर को बधाई

IANS | July 29, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर को बधाई दी है। गृह मंत्री ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में इतिहास रचने के लिए गुलवीर की तारीफ की। इसके साथ ही देश के लिए वेटलिफ्टिंग में एक और मेडल जीतने पर हरजिंदर के प्रदर्शन को भी सराहा।

सुभाष घई ने ओशो को बताया जीवन बदलने वाला गुरु, बोले- 'उन्होंने मुझे खुद को समझने की ताकत दी'

IANS | July 29, 2026 2:34 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म जगत के जाने-माने निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने आध्यात्मिक गुरु ओशो को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में आध्यात्मिक गुरु ओशो का बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। उनकी शिक्षाओं ने उन्हें खुद को समझने, जीवन को बेहतर तरीके से देखने और अंदर से मजबूत बनने में मदद की।