कभी थीं रंगू दीवान... फिर बनीं सिनेमा की सुलोचना, एक नाम जिसने मां के किरदार को किया अमर
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी और मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का नाम आते ही आंखों के सामने एक मां की तस्वीर उभर आती है। पर्दे पर उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र और राजेश खन्ना तक, बड़े-बड़े सितारों की मां बनकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस मशहूर नाम के पीछे एक ऐसी कहानी छिपी है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। जिस नाम से दुनिया उन्हें जानती है, वह उनके जन्म का नाम नहीं था।