राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल का किया दौरा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

IANS | July 29, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ विशेष संवाद किया और उन्हें शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति का यह दौरा स्कूल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर माना जा रहा है।

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति ने भी पक्का किया मेडल, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश

IANS | July 29, 2026 5:54 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को महिला बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम वर्ग) ने भी देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया। एसईसी हॉल-5 में अरुंधति ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया है।

सरकार की भारत टैक्सी पहल से 7.97 लाख 'सारथी' जुड़े, दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक ड्राइवर-पार्टनर

IANS | July 29, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की भारत टैक्सी पहल के तहत देश भर में अब तक 7.97 लाख ड्राइवर-पार्टनर (सारथी) प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में दी।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में मैनेजर समेत 30 पदों पर 12 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने प्रबंधक (मैनेजर) सहित विभिन्न 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पंजाब नेशनल बैंक में 545 एलबीओ पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 9 अगस्त तक मौका

IANS | July 29, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सरकार समर्थित इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने 128 स्टार्टअप और कंपनियों में जुटाया 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 29, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड (ईडीएफ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़ी 128 स्टार्टअप और कंपनियों में 1,335.77 करोड़ रुपए का निवेश जुटाने में अहम भूमिका निभाई है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

'हीरो' की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

IANS | July 29, 2026 5:29 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की दमदार जोड़ी देखने को मिली थी। इस कड़ी में अब मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी ने देश के लिए पक्का किया मेडल, महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं

IANS | July 29, 2026 5:27 PM

ग्लासगो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की महिला मुक्केबाज साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

मुरुगप्पा ने 1951 में लॉन्च की थी हरक्यूलिस साइकिल, अब इसी ग्रुप की सीजी सेमी साणंद में बना रही सेमीकंडक्टर चिप्स

IANS | July 29, 2026 5:26 PM

गांधीनगर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आपने हरक्यूलिस साइकिल के बारे में तो सुना ही होगा। वर्ष 1949 में चेन्नई स्थित मरुगुप्पा ग्रुप ने यूके की ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स कंपनी के साथ साझेदारी में टीआई साइकिल्स ऑफ इंडिया की शुरुआत की थी। तत्कालीन भावनगर रियासत के अंतिम और अत्यंत लोकप्रिय प्रजावत्सल (प्रजा के सुख-दुख के साथी) शासक कृष्ण कुमार सिंह जी गोहिल ने मद्रास राज्य के गवर्नर के रूप में 1951 में इस कंपनी की टीआई साइकिल्स ‘ए’ फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। इसी फैक्ट्री से हरक्यूलिस साइकिल का निर्माण शुरू हुआ, जो आगे चलकर देश का एक मशहूर ब्रांड बन गया।

एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर नौकरी का अवसर, 13 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स ने नई दिल्ली और अन्य एम्स में 'नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉर्सेट)-11' के तहत नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति संबंधित संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी।