जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

IANS | August 6, 2026 8:26 AM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने यह उपलब्धि 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की।

डीपीएल 2026: सुजल पर भारी पड़ी सार्थक की तूफानी पारी, नॉर्थ दिल्ली ने ईस्ट दिल्ली को 6 विकेट से हराया

IANS | August 6, 2026 8:22 AM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 11वें मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराया। सुजल सिंह की अर्धशतकीय पारी पर नॉर्थ दिल्ली के कप्तान सार्थक रंजन की तूफानी पारी भारी पड़ी।

ईरान पर दबाव बढ़ रहा, यह क्रांति के बाद का सबसे मुश्किल समय: राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन

IANS | August 6, 2026 8:17 AM

तेहरान, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान और ओमान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक सुरक्षित कमर्शियल शिपिंग रूट बनाने पर बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने देश के लिए वर्तमान समय को काफी मुश्किल भरा बताया और कहा कि प्रतिबंधों और सैन्य टकराव का दबाव बढ़ता जा रहा है।

3 साल बाद विदेशी धरती पर पाकिस्तान को नसीब हुई पहली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में थमा हार का सिलसिला

IANS | August 6, 2026 7:52 AM

त्रिनिदाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे लगातार हार के सिलसिले पर भी अंकुश लगाया। वेस्टइंडीज से मिले 75 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

IANS | August 6, 2026 7:39 AM

प्रतापगढ़, 6 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार का एक सदस्य जिंदा बचा है, जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

सीडब्ल्यूजी 2026: अरुंधति चौधरी की 'गोल्डन कहानी', सर्जरी के बाद भी देश को दिलाया मेडल

IANS | August 5, 2026 11:39 PM

टोंक, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी जब राजस्थान स्थित अपने घर पहुंचीं, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान अरुंधति ने अपने संघर्ष पर बात की। अपने माता-पिता को प्रेरणास्त्रोत मानने वालीं अरुंधति ने हाथ के ऑपरेशन के बावजूद हार नहीं मानी और देश को गोल्ड जिताया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर हैं।

एनआईसीएल में सैकड़ों असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, 7 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 5, 2026 11:12 PM

कोलकाता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। एनआईसीएल ने विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में क्लास-।।। कैडर में असिस्टेंट के कुल 500 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।

वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने 1-1 से ड्रॉ कराई सीरीज

IANS | August 5, 2026 10:49 PM

त्रिनिदाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 8 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने सीरीज का शुरुआती मैच 90 रन से अपने नाम किया था।

प्लास्टिक के नोट कब आएंगे? आरबीआई गवर्नर ने 10-20 के पॉलिमर नोट पर दी बड़ी अपडेट

IANS | August 5, 2026 9:55 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों को प्रचलन में लाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि फिलहाल पॉलिमर नोटों का फील्ड ट्रायल जारी है और इसके नतीजों के आधार पर ही इन्हें बड़े पैमाने पर जारी करने का फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक इन नोटों को बाजार में उतारने का है।

सत्ता नहीं, बांग्लादेश के व‍िकास, शांत‍ि और लोगों की सुरक्षा के ल‍िए साल के अंत तक वापस लौटूंगी : शेख हसीना

IANS | August 5, 2026 9:51 PM

नई द‍िल्‍ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली में बुधवार को ऑडियो लिंक के जरिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रही हैं और इस साल के अंत तक अपने देश लौटना चाहती हैं क्योंकि वहां के लोगों को सुरक्षा, विकास, समृद्धि और शांति का अधिकार है।