पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट पर लगी अस्थायी रोक के लिए मेटा ने मांगी माफी, आईटी मंत्री को जताया खेद

IANS | August 5, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रूप से लगी रोक के लिए बुधवार को माफी मांग ली। कंपनी के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन ने कहा कि इस गलती के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीधे माफी मांगी गई है।

पहली तिमाही में केंद्र सरकार की शुद्ध प्राप्तियां 10.49 लाख करोड़ रुपए रहीं, जो पूरे साल के लक्ष्य का 28.7 प्रतिशत है

IANS | August 5, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में राजकोषीय सुदृढ़ीकरण की दिशा में अपनी प्रगति बनाए रखी है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 तक केंद्र की कुल प्राप्तियां 10,49,243 करोड़ रुपए रहीं, जो पूरे वित्त वर्ष के बजट अनुमान (बीई) का 28.7 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है।

सीजीएसएसबी भर्ती 2026: सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर आवेदन जारी, 21 अगस्त तक युवाओं के पास मौका

IANS | August 5, 2026 7:36 PM

रायपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (सीजीएसएसबी) ने लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (एलएसएटी26) के तहत नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को नियुक्त किया नया सीईओ और एमडी, कैंपबेल विल्सन की लेंगे जगह

IANS | August 5, 2026 7:34 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने बुधवार को अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए टेवोल्डे गेब्रेमारियम को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की। गेब्रेमारियम, कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस वर्ष अप्रैल में शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने इसे एयर इंडिया के परिवर्तन और वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

स्टीफन फ्लेमिंग को सहायक कोच के रूप में सीएसके के साथी पसंद, बैटिंग कोच के लिए इस दिग्गज से साधा संपर्क

IANS | August 5, 2026 7:32 PM

लंदन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है। हेड कोच बनने के बाद फ्लेमिंग अपने सहायक कोचों की टीम तैयार करने में जुट गए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फ्लेमिंग का पसंदीदा बताया जा रहा है।

बीपीएसएससी भर्ती 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर आवेदन जारी, 16 अगस्त तक अवसर

IANS | August 5, 2026 7:31 PM

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सराकरी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के कुल 16 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

IANS | August 5, 2026 7:27 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने जो फैसला लिया, उसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। हर्षद ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका दिया। इस फैसले के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी दोस्ती की जमकर तारीफ की, वहीं कई लोगों ने शिवांगी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

डीपीएल 2026: यश धुल का नाबाद शतक, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा

IANS | August 5, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 10वें मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया।

भारतीय रेलवे ने जुलाई तक वित्त वर्ष 2027 के पूंजीगत व्यय का 39 प्रतिशत खर्च किया: सरकार

IANS | August 5, 2026 6:54 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बजट का करीब 39 प्रतिशत हिस्सा जुलाई तक खर्च कर लिया है। इस दौरान रेलवे ने स्वदेशी ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली 'कवच' के विस्तार और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेल पटरियों के आधुनिकीकरण पर भी तेजी से काम किया है। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में दी।

बारिश के चलते आयरलैंड-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रद्द

IANS | August 5, 2026 6:32 PM

नॉर्दन आयरलैंड, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। बुधवार को खराब मौसम के कारण ब्रेडी क्रिकेट क्लब में टॉस तक नहीं हो सका।