बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नीतीश कुमार और नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए नामांकन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता राज्यसभा की गरिमा को बढ़ाएंगे। सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का करीब 21 वर्षों का कार्यकाल बेहद गौरवशाली रहा है। उनके नेतृत्व में बिहार में सड़क, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण और स्कूली बच्चों के लिए चलाई गई योजनाओं ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
#NitishKumar #SureshKumarSharma #NitinNabin #BiharPolitics #RajyaSabha #BiharDevelopment #PoliticalNews