भारत मजबूत खपत के दम पर अन्य देशों के मुकाबले दर्ज करेगा बेहतर ग्रोथ, एफटीए से बढ़ेगा निर्यात : एचएसबीसी एमएफ इंडिया सीईओ
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। एचएसबीसी म्यूचुअल फंड इंडिया के सीईओ कैलाश कुलकर्णी ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत के चलते भारत दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्था से अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। वहीं, हाल में कई देशों के साथ किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।