केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं, लेकिन राज्य में औद्योगिक विकास बेहद कम हो गया है और आम लोग आर्थिक संकट झेल रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लाखों करोड़ रुपये का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और राज्य में किसान, मजदूर और आम जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता बनर्जी के धरने पर भी सवाल उठाए और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
#GirirajSingh #MamataBanerjee #WestBengalPolitics #BJP #TMC #PoliticalNews #IndianPolitics #BengalNews #BreakingNews #IndiaNews