अनुच्छेद 370 हटाना भाजपा का था ऐतिहासिक फैसला, राहुल गांधी देश को बांटने की राजनीति कर रहे: गौरव भाटिया

IANS | August 5, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए और इसे भारत की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक फैसला बताया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर इस दिन को विशेष रूप से मनाया।

1,317 दिन भी खत्म नहीं हो सका शतक का इंतजार, डाइव लगाने के बावजूद 12 रन दूर रह गए बाबर आजम

IANS | August 5, 2026 10:57 AM

त्रिनिदाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। 1,317 दिन भी बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म नहीं हो सका। शतक की दहलीज पर पहुंचकर बाबर तालमेल में हुई गड़बड़ी के चलते 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। अपना शतक पूरा करने की चाहत में बाबर ने डाइव लगाकर अपना विकेट बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ नहीं दिया।

भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान, बना रहेगा दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था: आरबीआई

IANS | August 5, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि भारत वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

IANS | August 5, 2026 10:53 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम इंडिया का वीडियो शेयर किया है।

आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

IANS | August 5, 2026 10:02 AM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) के फैसले का ऐलान बुधवार को गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बैंक ने इस बार भी रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।

कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज

IANS | August 5, 2026 9:55 AM

ओहायो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। स्पेन का यह खिलाड़ी अपनी कलाई की चोट से उबरने में नाकाम रहा है, जिसके चलते उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आरबीआई एमपीसी के फैसले का इंतजार

IANS | August 5, 2026 9:29 AM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 626.43 अंक या 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,055.38 और निफ्टी 54.30 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,669.20 पर था।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत, भुवनेश्वर के ब्रिक्स शिक्षा बैठक में लेगा हिस्सा

IANS | August 5, 2026 9:06 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुधवार से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू हो रही है। यह बैठक 5 से 7 अगस्त तक चलेगी। इसमें 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज की हालत खस्ता

IANS | August 5, 2026 8:14 AM

त्रिनिदाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के गेंदबाजों के नाम रहा। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता है और टीम ने 6 विकेट सिर्फ 103 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं।

डीवाई पाटिल का निधन देश के लिए बड़ी क्षति, बांकीपुर के नतीजे बदलते जनमत का संकेत: भाई जगताप

IANS | August 5, 2026 12:01 AM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिपुरा और बिहार के पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात शिक्षाविद और पद्मश्री सम्मानित डीवाई पाटिल के निधन पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित 'जेनजी' संवाद, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे और सुनेत्रा पवार को लेकर हुई राजनीतिक टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी।