बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर नोटिस, अमन त्यागी बोले- 'संविधान में वस्त्र चुनने का अधिकार'

IANS | August 4, 2026 8:05 PM

संभल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी के संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है और किसी को भी उसके पहनावे के आधार पर रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है।

सीएसएएम और व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर मेटा से जवाब मांगेगी सरकार, 5 अगस्त को हो सकती है अहम बैठक

IANS | August 4, 2026 8:04 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन संबंधी चिंताओं को लेकर मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगने की तैयारी में है। सरकार 5 अगस्त को मेटा के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती है, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम), व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर, और वेरिफाइड व हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स से जुड़े कंटेंट हटाने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नालंदा यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सबकुछ

IANS | August 4, 2026 7:57 PM

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बिहार के राजगीर में स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नॉन-टीचिंग के विभिन्न 9 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

किशोर कुमार की जयंती पर खंडवा पहुंचे विनोद राठौड़, बताया- 'यहां आकर लगता है, जैसे घर लौट आया हूं'

IANS | August 4, 2026 7:25 PM

खंडवा, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के महान कलाकार किशोर कुमार की जयंती पर उनकी जन्मस्थली खंडवा एक बार फिर सुरों से गूंज उठेगी। दरअसल, उनकी याद में मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम 'किशोर नाइट' का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर मशहूर प्लेबैक सिंगर विनोद राठौड़ को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'किशोर सम्मान' से नवाजा जाएगा। सम्मान के रूप में उन्हें एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि और ताम्रपत्र दिया जाएगा। इस सम्मान को लेकर विनोद राठौड़ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा में यह सम्मान मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक 2026 का उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है: सरकार

IANS | August 4, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य देश में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करना, विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाना और कारोबार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं ने देश के लिए पदक जीतते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई

IANS | August 4, 2026 7:10 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ग्लासगो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीटों और पैरा-एथलीटों से मुलाकात की। खेल मंत्री ने पदक जीतने वाले एथलीटों को सम्मानित किया।

टैक्स संशोधन विधेयक डेटा सेंटर इकोसिस्टम के लिए एक सकारात्मक कदम: नैसकॉम

IANS | August 4, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग जगत की शीर्ष संस्था नैसकॉम ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का स्वागत करते हुए इसे भारत के डेटा सेंटर उद्योग के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। यह विधेयक भारत में स्थित निर्दिष्ट डेटा सेंटरों से सेवाएं लेने वाली विदेशी कंपनियों के लिए वित्त अधिनियम, 2026 के तहत लागू कर छूट व्यवस्था को और सरल बनाने का प्रस्ताव करता है।

आकिब नबी: टीम इंडिया में 'बारामूला एक्सप्रेस' की एंट्री, घरेलू क्रिकेट में बिखेर चुके जलवा

IANS | August 4, 2026 6:43 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें इंजरी से रिकवरी कर रहे जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। आकिब नबी से पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर के ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर टीम की तरफ से 'लिमिटेड-ओवर्स फॉर्मेट' खेला है।

काजोल बर्थडे स्पेशल: डीडीएलजे की सिमरन जैसी नहीं थी काजोल की असली लव स्टोरी, खुद बताई रिश्ते की कहानी

IANS | August 4, 2026 6:32 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का नाम आते ही सबसे पहले फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) की सिमरन याद आती है, जो प्यार के लिए परिवार और समाज के बीच अपनी जगह बनाती है। पर्दे पर उनकी यह प्रेम कहानी जितनी खूबसूरत दिखी, असल जिंदगी में काजोल की लव स्टोरी उतनी ही अलग थी। खुद काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और अजय देवगन की कहानी कहीं से भी फिल्मी रोमांस जैसी नहीं थी, बल्कि दोस्ती और समझ के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ी। आज काजोल अपने अभिनय, बेबाक अंदाज और शानदार करियर के लिए जानी जाती हैं।

वत्सल सेठ : एक दोस्त की मां की सलाह ने बदली किस्मत, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जगह बने अभिनेता

IANS | August 4, 2026 6:29 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वत्सल सेठ ने बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक समय ऐसा था, जब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह अभिनय की दुनिया में करियर बनाएंगे। उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का था, लेकिन एक मामूली सलाह ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। यही वजह है कि आज वत्सल सेठ को टीवी और फिल्मों के ऐसे कलाकार के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अलग पहचान बनाई।