प्रीति जिंटा ने मनाई 'हर दिल जो प्यार करेगा' की 26वीं सालगिरह, बोलीं- 'आज भी यादें ताजा हैं'

IANS | August 4, 2026 1:59 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो आज भी लोगों की पसंदीदा मूवीज लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक है साल 2000 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा', जिसमें प्रीति जिंटा ने जाह्नवी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। अब फिल्म के 26 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक खास पोस्ट साझा किया।

'बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

IANS | August 4, 2026 1:55 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन 'बिग बॉस 20' की पहली झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। शो के नए प्रोमो को देखने के बाद दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है।

उज्बेकिस्तान हमारे पड़ोस का हिस्सा है, व्यापार 1 बिलियन डॉलर से बढ़ाने पर जोर: विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | August 4, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने सोमवार को बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की विस्तार से समीक्षा की।

यूपी विधानसभा में 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, ऊर्जा-उद्योग और स्वास्थ्य पर बड़ा दांव

IANS | August 4, 2026 1:32 PM

लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की।

भारतीय मूल के बुजुर्ग और पाकिस्तान के एक शख्स की अमेरिकी नागरिकता खत्म करने की मांग, मामला कोर्ट पहुंचा

IANS | August 4, 2026 1:24 PM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका सरकार भारतीय मूल के बुजुर्ग और पाकिस्तान के एक शख्स की अमेरिकी नागरिकता रद्द कराने की कोशिश कर रही है। आरोप है कि उन्होंने पहचान छुपाकर अमेरिका की नागरिकता हासिल की थी।

भारत में रिटेल लीजिंग 2026 की पहली छमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़कर चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची

IANS | August 4, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में शीर्ष सात प्रमुख बाजारों में कुल लीजिंग 10.5 प्रतिशत बढ़कर 62.7 लाख वर्ग फुट पहुंच गई है और यह भारत के रिटेल क्षेत्र में चार वर्षों में छमाही आधार पर लीजिंग का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

सोने का भाव आज करीब 1.43 लाख रुपए: क्यों बढ़ रहा है छोटे-छोटे पेटीएम गोल्ड निवेशों का चलन

IANS | August 4, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे हैं, लेकिन इनमें हर सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में अब अधिक रिटेल निवेशक एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय पेटीएम गोल्ड जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए छोटी-छोटी और नियमित खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह

IANS | August 4, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। शरीर को स्वस्थ रखने की बात आती है तो ज्यादातर लोग दिल, फेफड़ों और वजन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन किडनी की सेहत अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, जबकि किडनी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो बिना रुके हर दिन अपना काम करती रहती है। यह खून को साफ करने, शरीर में मौजूद बेकार पदार्थों को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। किडनी में परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती दौर में कई बार इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन कुछ सामान्य आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भारतीय सर्जन से की मुलाकात, ब्रिक्स के स्वास्थ्य सुविधाओं में साझेदारी की घोषणा की

IANS | August 4, 2026 12:27 PM

ब्रासीलिया, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डिजिटलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए ब्रिक्स बैंक, ब्राजील सरकार और भारत के नारायण हेल्थ नेटवर्क को शामिल करते हुए एक नई स्वास्थ्य सुविधा सहयोग पहल की घोषणा की है।

एलआईसी का शेयर करीब 8 प्रतिशत फिसला, सरकार ओएफएस के जरिए 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की कर रही बिक्री

IANS | August 4, 2026 12:17 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के शेयर मंगलवार को करीब 8 प्रतिशत फिसल गए। इसकी वजह सरकार की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए हिस्सेदारी की बिक्री करना है।