भारतीय शेयर बाजार मिलाजुला खुला, रियल्टी और आईटी में बिकवाली

IANS | August 4, 2026 9:38 AM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिलीजुली हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 149 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 और निफ्टी 160 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,618 पर था।

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

IANS | August 4, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, परिवार के सदस्य, खेल अधिकारी और समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे।

ट्रंप ने कहा ईरान से होर्मुज खोलने पर हो रही बात, तेहरान ने बातचीत से किया इनकार

IANS | August 4, 2026 9:22 AM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही ईरान को "सिर कुचलने से पहले आखिरी मौका" देने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी दावा किया कि ये अगले एक दिन में संभव है।

अमेरिका के 25 राज्यों ने सेक्शन 301 टैरिफ को लेकर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

IANS | August 4, 2026 8:16 AM

न्यूयॉर्क, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में 25 राज्यों के एक गठबंधन ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कोर्ट के एक डॉक्यूमेंट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 व्यापारिक साझेदारों के सामान पर बड़े नए टैरिफ लगाकर अपने कानूनी अधिकार का गलत इस्तेमाल किया है।

ईरान के लिए आखिरी मौका, जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेगी बातचीत : डोनाल्ड ट्रंप

IANS | August 4, 2026 12:06 AM

नई द‍िल्‍ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान को लेकर अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा क‍ि ये बातचीत जल्द ही किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। यह कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है। हम होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कर रहे हैं। इसे सचमुच मंगलवार तक खोल दिया जाए। पूरी तरह से खोल दिया जाए।

डीपीएल 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, हाई स्कोरिंग मुकाबले में जीते सेंट्रल दिल्ली के 'किंग्स'

IANS | August 3, 2026 11:12 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट हटाने पर संसदीय समिति ने मेटा को फटकार लगाई

IANS | August 3, 2026 11:06 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने पर गंभीर चिंता जताई। समिति ने इसे वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कामकाज और जवाबदेही पर महत्वपूर्ण सवाल उठाने वाला मामला बताया।

दूसरा टेस्ट: साजिद का 'चौका', पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज पहली पारी में 344 रन पर ऑलआउट

IANS | August 3, 2026 9:54 PM

त्रिनिदाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 344 रन पर समेट दिया है। मेजबान टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। फिलहाल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है।

ईरानी नेतृत्व दोहरे चर‍ित्र वाला, ग‍िड़ग‍िड़ाकर बातचीत की मांग करते हैं, फ‍िर कहते हैं कि कोई चर्चा नहीं हो रही : ट्रंप

IANS | August 3, 2026 9:50 PM

नई दिल्‍ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत के दावों के बीच एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। इस बार ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को 'दोहरे चरित्र वाला' बताया। ट्रंप ने कहा क‍ि वह एक तरफ तो अमेर‍िका के साथ बातचीत के ल‍िए ग‍िड़ग‍िड़ाते रहते हैं और बैठक तय होते ही खुलेआम कहते फ‍िरते हैं क‍ि कोई बातचीत नहीं हो रही है। यहां तक कि होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर भी बड़े-बड़े दावे करने लगते हैं।

एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई: वेनोलेक्स फोर्टे पर तत्काल प्रतिबंध, मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस निलंबित

IANS | August 3, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा की मातृ ड्रिंकिंग वाटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब के मोहाली स्थित नोबल हेल्थकेयर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके उत्पाद वेनोलेक्स फोर्टे पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।